आज खुले रहेंगे बैंक, होगा सामान्य काम! हड़ताल से पहले सरकार ने उठाया कदम

आरबीआई ने दी शाखाएं चालू रखने की मंजूरी

आज खुले रहेंगे बैंक, होगा सामान्य काम! हड़ताल से पहले सरकार ने उठाया कदम
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार और आरबीआई ने रविवार, 27 सितंबर को सभी सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं, एटीएम तथा करेंसी चेस्ट खुले रखने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली। पब्लिक सेक्टर के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे। सरकार ने यह जानकारी दी है। यह फैसला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बयान में कहा गया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल और उससे पहले 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत की छुट्टियों को देखते हुए सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। इसके अलावाए सरकार ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को चालू रखने की मंजूरी दे दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रशासनिक और संवैधानिक...
पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी-वाम मोर्चे पर लगाया झूठा प्रचार करने का आरोप
भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर
दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट