तमिलनाडु चुनाव: पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने की अमित शाह से मुलाकात; सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा, तमिलगा वेट्री कषगम को एनडीए में शामिल करने की अटकलों को किया खारिज 

मिशन तमिलनाडु: एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार

तमिलनाडु चुनाव: पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने की अमित शाह से मुलाकात; सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा, तमिलगा वेट्री कषगम को एनडीए में शामिल करने की अटकलों को किया खारिज 

अन्नाद्रमुक नेता ई.के. पलानीस्वामी ने अमित शाह से मुलाकात के बाद घोषणा की है कि तमिलनाडु में एनडीए का सीट बंटवारा चार दिनों में फाइनल होगा। एआईएडीएमके करीब 170 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि भाजपा और अन्य सहयोगियों के बीच शेष सीटों का समन्वय होगा। अगले सप्ताह चुनावी घोषणापत्र जारी होने के साथ ही प्रचार तेज होगा।

चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा है कि तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शनिवार से शुरू होगी और चार दिनों के भीतर इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

चेन्नई रवाना होने से पूर्व दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में पलानीस्वामी ने कहा कि एनडीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। बातचीत पूरी होने के बाद सभी दलों के लिए सीटों और निर्वाचन क्षेत्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके बाद चुनावी अभियान तेज किया जाएगा। पलानीस्वामी की अमित शाह से कल रात मुलाकात हुई थी। ऐसी खबरें हैं कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) 234 सदस्यीय विधानसभा में करीब 165-170 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 40-45 सीटों पर दावा कर सकती है। शेष सीटें अन्य सहयोगी दलों को दी जाएंगी।

पलानीस्वामी ने अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम को एनडीए में शामिल करने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्नाद्रमुक का चुनावी घोषणापत्र एक सप्ताह के भीतर जारी किया जाएगा और पार्टी को जीत की पूरी उम्मीद है। इस बीच, एनडीए के अन्य सहयोगी जैसे अंबुमणि रामदास और टी टी वी दिनाकरन भी सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा है कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है और अंतिम निर्णय बातचीत के जरिए लिया जाएगा। एनडीए में भाजपा, पीएमके, एएमएमके के अलावा तमिल मनीला कांग्रेस और अन्य छोटे दल भी शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- भाजपा राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद कर बच्चों और रोजगार पर खतरा पैदा कर रही गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- भाजपा राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद कर बच्चों और रोजगार पर खतरा पैदा कर रही
गोविन्द डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद और मर्ज करने की तैयारी में। डोटासरा...
चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' के पोस्टर का विमोचन, 28 से 30 मार्च तक सीतापुरा JECC में सजेगा तकनीक का मेला
राहुल गांधी, खड़गे ने दी नवरोज पर देशवासियों को शुभकामनाएं, एकता और समृद्धि का दिया संदेश
करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में नजर आएंगे ताहा शाह बदुशा : आधुनिक रिश्तों और गहरी भावनाओं पर आधारित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
14.50 लाख रुपए के मादक पदार्थ बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला