खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन: मदरसे में छिपे 10 आतंकी ढेर, 16 अन्य घायल; भारी हथियार बरामद

सर्च ऑपरेशन जारी

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन: मदरसे में छिपे 10 आतंकी ढेर, 16 अन्य घायल; भारी हथियार बरामद
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित बन्नू जिले में सुरक्षा बलों ने एक खुफिया आधारित सैन्य अभियान में 10 आतंकवादियों को ढेर कर दिया और 16 अन्य घायल हुए। एक मदरसे में छिपे इन आतंकियों के खिलाफ ड्रोन और क्वाडकॉप्टर से कार्रवाई की गई तथा भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

पाकिस्तान। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ा अभियान चलाकर 10 आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि 16 अन्य घायल बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान मिले इनपुट के बाद बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया।

सुरक्षा बलों के अनुसार, आतंकियों ने एक इस्लामिक मदरसे को अपना ठिकाना बना रखा था। कार्रवाई से पहले परिसर को खाली कराकर नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद आतंकियों की ओर से गोलीबारी होने पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। ऑपरेशन में ड्रोन और क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल कर अलग-अलग स्थानों पर छिपे आतंकियों को निशाना बनाया गया। पेड़ों के नीचे और मोटरसाइकिल से जा रहे आतंकियों पर भी ड्रोन से कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई ठिकाने ध्वस्त करने और बड़ी मात्रा में हथियार-गोला-बारूद बरामद करने का दावा किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय