बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : 6 से 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग, 14 नवंबर को परिणाम

बिहार ने मतदाता सूची शुद्धिकरण का देश में उदाहरण पेश किया : आयोग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : 6 से 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग, 14 नवंबर को परिणाम

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है

नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 6 और 11 नवंबर 2025 को मतदान होगा। आयोग ने कहा कि बिहार ने मतदाता सूची शुद्धिकरण का देश में उदाहरण पेश किया है।

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छह नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन 17 अक्टूबर तक कराये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी और नाम 20 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन 20 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इस चुनाव में राज्य के कुल 7.42 करोड़ मतदाता 90712 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आयोग ने चुनाव व्यवस्था संभालने के लिए साढे आठ लाख कर्मियों की व्यवस्था की है। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ संवाददाता सम्मेलन में चुनाव आयुक्त डॉ विवेक जोशी तथा सुखबीर सिंह संधु के लावा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 7.42 करोड़ मतदाता, अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। कुल मतदाताओं में 3.92 करोड़ पुरुष तथा 3.50 करोड़ महिलाएं हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहली बार मतदाता बने 18 से 19 वर्ष की आयु के युवाओं की संख्या 14.01 लाख है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7.20 लाख और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता 4.04 लाख हैं। सौ वर्ष से अधिक उम्र के करीब 14 हजार मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 1725 तथा सैन्य बलों के मतदाताओं की संख्या 1.63 लाख है। बीस से 29 वर्ष आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1.63 करोड़ है।

Read More धमाकों से दहला झुंझुनू शहर, वर्कशॉप में रखीं 18 कारें स्वाहा

आयोग ने बताया कि इस चुनाव के लिए 90,712 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से 76,801 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शेष 13,911 शहरी क्षेत्रों में होंगे। प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या औसतन संख्या 818 होगी और सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी। एक हजार तीन सौ पचास मॉडल मतदान केंद्र होंगे और 1044 केंद्रों का संचालन पूरी तरह से महिलाओं को दिया जायेगा। इसके अलावा 38 केंद्रों की कमान युवा तथा 292 केंद्रों का संचालन दिव्यांग करेंगे।

Read More गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की न्यायिक हिरासत सात दिनों के लिए बढ़ाई, अमेरिका से चलाता था क्राइम सिंडिकेट 

आयोग ने मतदान केंद्रों तक पहुंच को सुगम, सहज और सुरक्षित बनाने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं। हर मतदान केंद्र पर पोल वॉलंटियर, हेल्प डेस्क, पीने का पानी, दिव्यांगों के लिए रैम्प की व्यवस्था रहेगी। दियारा क्षेत्र के करीब 250 मतदान केंद्रों पर पुलिस के घुड़सवार दस्ते गश्त लगायेंगे जबकि 197 मतदान केंद्रों पर गश्ती दल नौकाओं से जाएंगे।

Read More दिल्ली नगर निगम उपचुनाव को लेकर लोगों में उत्साह, सुगम व्यवस्थाओं के बीच मतदान जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उदयपुर पुलिस ने...
कार्यकर्ताओं के समर्पण से 2028 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: भजनलाल शर्मा
"बाबरी मस्जिद विवाद" पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, कहा-बाबर कोई मसीहा नही, न बने उसके नाम पर कोई मस्जिद
प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड
SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 
इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद