बिहार मतदाता सूची में चल रही है मनमर्जी : धांधली छिपाने के लिए हदें पार कर रहा है चुनाव आयोग, कांग्रेस ने कहा- तबाही की ओर लोकतंत्र
भाजपा लोकतंत्र को तबाह करने पर तुले हुए हैं
कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल पेज पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र को तबाह करने पर तुले हुए हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि बिहार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ मिलकर मनमर्जी कर रहा है और एक ही पते पर सैंकड़ों लोगों के नाम चढ़ाकर लोकतंत्र को तबाह किया जा रहा है। कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल पेज पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र को तबाह करने पर तुले हुए हैं।
पार्टी के अनुसार चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय में साफ कहा कि हम बिहार के उन 65 लाख लोगों के नाम नहीं बताएंगे, जिन्हें वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। ये भी कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत नाम काटने का कारण बताया जाए या ऐसी जानकारी दी जाए। कांग्रेस का कहना है कि इससे साफ हो गया है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से अपनी मनमर्जी चला रहा है और मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर की गई धांधली छिपाने के लिए सारी हदें पार कर रहा है।

Comment List