भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है, खाद, बीज, पानी, कीटनाशक सब कुछ महंगा हो गया : अखिलेश

आय दोगुनी करने का वादा किया था वो वादा भी पूरा नहीं हुआ

भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है, खाद, बीज, पानी, कीटनाशक सब कुछ महंगा हो गया : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने किसानों को धोखा दिया है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। खाद, बीज, पानी, कीटनाशक सब कुछ महंगा हो गया है। भाजपा सरकार धोखा देने में अव्वल है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था वो वादा भी पूरा नहीं हुआ है।

यादव ने कहा कि इस सरकार में किसानों को खेती के कार्य के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों की मक्का और अन्य फसलों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। फूलों की खेती भी सूख रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। खेती किसानी की दशा दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और भाजपा के नेता किसानों, नौजवानों को भ्रमित करने और बरगलाने के लिए नए-नए बहाने गढ़ने में लगे रहते है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के फसलों की खरीद नहीं हो रही है। फसलों की खरीद में भाजपा के लोगों ने भारी भ्रष्टाचार किया। धान, गेहूं खरीद में सरकारी धन का बंदरबांट हुआ। भारी भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा सरकार में योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में फसलों की लूट है। इस सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान बनाई जाने वाली मंडियों का काम रोक दिया। सरकार बिचौलियों और उद्योगपतियों के लिए फसलों की खरीद कर रही है। सरकारी खरीद नहीं हो रही है। भाजपा सरकार का एजेंडा उद्योगपतियों को लाभ दिलाने का रहता है। इनको किसानों से कोई मतलब नहीं है।

Read More आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा : भाजपा में होंगे शामिल, राघव चड्ढा ने कहा- मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं

यादव ने कहा कि इस सरकार में किसानों पर लगातार संकट बढ़ता जा रहा है। पूरी सरकार मक्का और अन्य फसलों के लिए सिर्फ ढिंढोरा पीट रही है। जमीन पर कोई काम नहीं किया। प्रदेश में बिजली का संकट है। मक्का किसानों को पानी के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। पानी नहीं मिलने से फसलें सूख रही है एक तरफ किसान की फसल सूख रही है। दूसरी तरफ छुट्टा और जंगली जानवर किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं।

Read More अमेरिका में व्हाइट हाउस में फायरिंग : सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप और अन्य नेताओं को निकाला बाहर, हमलावर को पकड़ा

 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ डींगे मारने में लगी है। पिछले दस सालों में भाजपा सरकार किसानों से झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। जनता सब समझ चुकी है। 2027 में किसान, नौजवान सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संकल्पित है।

Read More बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण : 142 सीटों के लिए मतदान जारी ; भवानीपुर में शुभेंदु-तृणमूल समर्थकों में झड़प, पुलिस का हल्का लाठीचार्ज, 5 बजे तक करीब 89.99 फीसदी मतदान

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण