ओडिशा को भाजपा सरकार ने लगाएं विकास के नए पंख : यह प्रगति की राह पर तेज गति से बढ़ रहा आगे, मोदी ने कहा- देश में उद्योगों को दिया जा रहा है बढ़ावा

हजारों नए पक्के घर बनाने की योजना

ओडिशा को भाजपा सरकार ने लगाएं विकास के नए पंख : यह प्रगति की राह पर तेज गति से बढ़ रहा आगे, मोदी ने कहा- देश में उद्योगों को दिया जा रहा है बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने इस दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य कौशल तथा विकास से जुड़ी दूसरे चरण की परियोजनाओं की शुरुआत कर आठ आईआईटी विस्तार परिसरों की आधारशिला भी रखी।

झारसुगुड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 60 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा है कि जब से राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है। राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ी है और यह प्रगति की राह पर तेज गति से आगे बढ़ले लगा है। मोदी ने ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद अपनी छठी यात्रा के दौरान झारसुगुड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से राज्य ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और राज्य में विकास की अनेक परियोजनाएं चल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सेवा करना और गरीबों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को सशक्त बनाना है। उनका कहना था कि जब यह गरीबों को पक्का घर मिलता है, तो उसकी भावी पीढिय़ां भी मजबूत हो जाती है और अब तक देश में चार करोड लोगों को पक्के घर मिल चुके हैं और ओड़िशा में हजारों नए पक्के घर बनाने की योजना चल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा ओडिशा की सामथ्र्य और यहां के लोगों की प्रतिभा पर उन्हें हमेशा विश्वास रहा है। प्रकृति ने ओडिशा को बहुत कुछ दिया है और इसका लाभ अब यहां के लोगों को मिलेगा और उन्हें उन्नत किया जाएगा। केंद्र सरकार ओडिशा में लगातार परियोजनाएं ला रही है और अब सेमीकंडक्टर की परियोजना यहां लगाई जा रही है। मोदी ने कहा कि जो छोटी चीज, फ्रिज, कंप्यूटर, मोबाइल आदि पर इस्तेमाल होती है उसके लिए चिप को बनाने का काम अब ओडिशा में होगा। किसी ने सोचा नहीं था कि असम, ओडिशा सेमीकंडक्टर का पार्क बन रहा है और इसके संयंत्र लगाए जा रहे।
मोदी ने कहा है कि देश का हर नागरिक आत्मनिर्भरता चाहता है। देश हर स्तर पर अब आत्मनिर्भर होना चाहता है और इसके लिए देश में उद्योगों तथा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बड़े-बड़े जहाज बनाने के लिए 70000 करोड़ की परियोजनाएं तैयार की है और विनिर्माण क्षेत्र को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इन सब परियोजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ देश की युवाओं को होगा और लाखों नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि जब देश में 2जी, 3जी, 4जी परियोजनाएं शुरू हुई थी उस समय भारत बहुत पीछे रह गया था। उन्होंने कहा कि हमें दूसरों पर ही निर्भर रहना पड़ता था इसलिए हमारी सरकार ने स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी विकसित की है और इस इतिहास को रचने वाले देश की प्रतिभाशाली युवाओं को वह बधाई देते हैं। उनका कहना था कि भारत अब दुनिया के उन  पांच देश में शामिल हो गया है जिनके पास स्वदेशी 4 जी टेक्नोलॉजी है। भारत अब इस तकनीकी में अब हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनका कहना था कि जो टावर 4 जी के लगाए जा रहे हैं वह देश के ग्रामीण जीवन में नई क्रांति लाने वाले होंगे। जिन गांवों में इंटरनेट सुविधा नहीं थी वहां अब यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी और असंख्य ग्रामीण इसका लाभ उठा सकेंगे।

मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक तक सुविधा पहुंचाने के लिए रिकॉर्ड खर्च किया जा रहा है जबकि पहले कांग्रेस देश को लूटने में लगी रहती थी। उनकी सरकार ने 2014 के बाद से देश को लूट तंत्र से बाहर निकलने का काम किया है। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार में अगर एक लाख का लाभ मिलता तो 25000 टैक्स देना पड़ता था लेकिन अब 12 लाख रुपए तक की आयकर में छूट दी गई है। उनका कहना था कि किसानों के लिए भी जीएसटी से टैक्स राहत दी गई है और अब 40000 बचत किस को एक ट्रैक्टर पर हो रही है जबकि कांग्रेस के जमाने में 80000 रुपए उसे टैक्स में देने पड़ते थे।

Read More राहुल गांधी और प्रियंका को हिरासत में लेना लोकतंत्र के लिए चुनौती : नेता प्रतिपक्ष से मिलने से चुनाव आयोग का इनकार उपेक्षापूर्ण, चेन्निथला बोले- आयोग का आचरण संदेहास्पद

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जब आयुष्मान योजना शुरू की तो उसका सबसे ज्यादा लाभ माता और बहनों को हुआ है। उनका कहना था कि सरकार ने स्वस्थ नारी अभियान चलाया है और इसकी तहत तीन लाख से ज्यादा महिलाएं अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुकी है और यहां भी मौजूद सभी मां बहनों को अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधारों का भी जिक्र किया और कहा के यह 22 सितंबर से शुरू हो गयी है नई जीएसटी से लोगों को जरूरत की वस्तुएं कम दाम पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब सीमेंट के दाम पर कर कम हुए हैं तो हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ने दूसरे कर लगाकर सीमेंट के दम नहीं घटाएं और लोगों को लूटने का अपना काम नहीं छोड़ा और वह लूट मचा रही है इसलिए कांग्रेस ही नहीं उसके सहयोगी राजनीतिक दलों से भी बचकर रहने की जरूरत है।

Read More रियाद: भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने किया अस्पताल का दौरा, भारतीय नागरिक की मौत

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य कौशल तथा विकास से जुड़ी दूसरे चरण की परियोजनाओं की शुरुआत कर आठ आईआईटी विस्तार परिसरों की आधारशिला भी रखी। इसमें 11000 करोड़ की लागत करीब 11000 छात्रों के लिए शिक्षा की अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने दूर दराज की गांव को जोडऩे के लिए 37000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बीएसएनएल की स्वदेशी तकनीकी से निर्मित 4 जी नेटवर्क का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर राज्य की राज्यपाल हरि बाबू तथा राज्य की मुख्यमंत्री मोहन चन्द्र माझी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Read More जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष पूरे : रेलवे ने मनाया स्टेशन महोत्सव, 717 करोड़ रुपए से हो रहा पुनर्विकास

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज
महाराष्ट्र में ऊंची इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत :  25 लोगों को बचाया, कई लोग खुद ही बाहर निकले
शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर