भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..

कांग्रेस कुर्सी के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में लगातार हार से परेशान होकर पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। उन्होंने 'शिवजी की बारात' के बयान पर तंज कसते हुए इसे उपद्रवियों का समूह बताया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस को लगातार मिल रही चुनावी हार के लिए पार्टी नेतृत्व और उसकी 'वैचारिक शून्यता 'को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अब ऐसी स्थिति हो गयी है कि भगवान श्री राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात की बात कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। हद तो ये हो गई कि पार्टी चुनाव की हार का दोष भी संवैधानिक संस्थानों पर मढ़ती है। कांग्रेस की हार का सिलसिला लगातार जारी है और यह उसकी 'वैचारिक शून्यता' की वजह से मिल रही है।

उन्होंने कहा कि अभी उपचुनाव में क्या हुआ? असम में कांग्रेस की स्थिति क्या है? स्थानीय निकाय चुनाव में त्रिपुरा में क्या हुआ, राजस्थान में क्या हुआ, उससे पहले हिमाचल में क्या हुआ? एक के बाद एक चुनाव में हारना और उसकी खीज आंदोलन कर सड़कों पर निकालना, ये कांग्रेस की नियति बन गयी है। उन्होंने कहा, आज मैं कांग्रेस के मित्रों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं है, कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस का विचार शून्य नेतृत्व है। आज कांग्रेस की हालत क्या है? उत्तर प्रदेश में जूतम पैजार हो रही है, पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलना पड़ा है। अलग-अलग जगह नेतृत्व के झगड़े चल रहे हैं। मैं फिर से कह रहा हूं कि हार का कारण कांग्रेस का नेतृत्व है। देश को नहीं जानता, देश की जनता को नहीं जानता, यहां की परंपराओं को नहीं जानता... कांग्रेस नेतृत्वहीन है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस जनता की नजरों से भी उतर गयी है और जनता के दिलों से भी उतर गयी है। कांग्रेस कुर्सी के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। वो जनता का दिल नहीं जीत सकती है, इसलिए परेशान कांग्रेस संवैधानिक संस्थानों को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता और दंगे फैलाकर, झूठ बोलकर, गुमराह करके अब कुर्सी चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की हालत ये है कि न्यायालय का फैसला उसके पक्ष में नहीं आता है तो अदालत पर हमले करती है। चुनाव हारती है, तो चुनाव आयोग पर हमला करती है। भारतीय सेना जब आतंकवादियों को मारती है, तो सेना पर हमले करती है।

चौहान ने कहा कि भारत की प्रगति और 140 करोड़ देशवासियों के भरोसे को बचा पाना कांग्रेस के लिए असंभव हो गया है। कांग्रेस अब देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ हाथ मिला रही है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह दिशाहीन है। ओडिशा में 26 साल, नागालैंड में 23 साल, गोवा में 15 साल और दिल्ली में 13 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। तीन-चार राज्यों को छोड़कर, कांग्रेस दूसरे राज्यों में भी कनिष्ठ सहयोगी बनकर रह गई है।

Read More सरकार के मुखिया के रूप में PM Modi के 25 साल पूरे, बोले- विकसित भारत का संकल्प दोहराने का दिन

उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल पर, उत्तर प्रदेश में कभी समाजवादी पार्टी (सपा) पर तो कभी बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) पर, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर और जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निर्भर है। कांग्रेस कनिष्ठ साझेदार और अल्पसंख्यक खिलाड़ी बनकर रह गयी है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 90 से अधिक बार चुनी हुई सरकारों को गिराकर का पाप किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ऐसे बदले जैसे कोई कपड़े बदलता है। उन्होंने देश में लोकतंत्र का गला घोंटकर आपातकाल लगाया। आज कांग्रेस की क्या हालत है? देश के बड़े राज्यों में कांग्रेस लगभग खत्म हो चुकी है।

Read More ‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर सत्ता चाहती है। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता और दंगे फैलाकर, और टीम राजनीति के नाम पर लोगों पर हमला करके, वह बस सत्ता में वापसी चाहती है। चौहान ने आरोप लगाया कांग्रेस और 'इंडिया गठबंधन'एक खतरनाक मिश्रण बन गया है। यह अब विदेशी ताकतों के हाथों का मोहरा बन गया है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी कह रहे थे कि कांग्रेस शिव जी की बारात है। श्री राम का विरोध करने वाले शिव जी की बारात की बात कर रहे हैं। यह शिव जी की बारात नहीं है, यह अराजकता फैलाने वाले दंगाइयों का समूह है।

Read More दीपके, सौरभ और रांका कोर्ट से रिहा: जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन का ऐलान, CJP नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह