दिल्ली में भाजपा की संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया होगी शुरू : भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी, सचदेवा ने कहा- हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का देते हैं अवसर

कार्यकर्ता चाहेंगे वहां समन्वय से भी समिति गठन हो सकेगा

दिल्ली में भाजपा की संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया होगी शुरू : भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी, सचदेवा ने कहा- हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का देते हैं अवसर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि दिल्ली भाजपा की संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया आगामी सप्ताह से प्रारंभ होगी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि दिल्ली भाजपा की संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया आगामी सप्ताह से प्रारंभ होगी, जिसे हम संगठन पर्व के रूप में देखते हैं। राजधानी में विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली भाजपा में भी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर के. लक्ष्मण ने प्रदेश चुनाव अधिकारी और प्रदेश सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। डॉ. लक्ष्मण ने दिल्ली के लिए महेंद्र नागपाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है और साथ ही दो सह चुनाव अधिकारी डा. योगेश आत्रेय एवं विजय सोलंकी को भी इसके लिए नियुक्त किया है।

सचदेवा ने कहा है की भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी है। हम पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र भी सुनिश्चित करते हुए हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक संरचना से जुड़ने का अवसर देते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की संगठनात्मक संरचना प्रक्रिया के अंतर्गत बूथ समिति, मंडल समिति, जिला समिति से होते हुए प्रदेश समिति तक का चुनाव अवसर दिया जाएगा पर साथ ही जहां कार्यकर्ता चाहेंगे वहां समन्वय से भी समिति गठन हो सकेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के कारण भाजपा का संगठन पर्व शुरू नहीं हो सका था। विधानसभा चुनाव संपन्न होने और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश भाजपा में अब संगठन चुनाव पर्व शुरू होने जा रहे हैं।

Tags: BJP  

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर