हंदवाड़ा मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद सहित आतंकवादी का शव बरामद
संयुक्त बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा उप जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा उप जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज सुबह क्रुम्हूरा जचलदारा वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
अभियान के दौरान दोनों पक्षों की गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि हथियार और गोला-बारूद के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है तथा अभियान समाप्त हो गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 May 2026 18:41:04
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...

Comment List