कोच्चि तट पर कार्गो शिप डूबा, नेवी और कोस्टगार्ड ने सभी 24 क्रू मेंबर्स को बचाया
शिप 23 मई को केरल के ही विझिनजाम पोर्ट से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था
केरल में कोच्चि तट पर खतरनाक केमिकल से भरा लाइबेरिया का कार्गो शिप एमएससी एल्सा 3 डूब गया
कोच्चि। केरल में कोच्चि तट पर खतरनाक केमिकल से भरा लाइबेरिया का कार्गो शिप एमएससी एल्सा 3 डूब गया। इंडियन कोस्ट गार्ड और नेवी ने सभी 24 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया। शिप पर लदे 640 कंटेनर्स में कैल्शियम कार्बाइड, डीजल, फर्नेस ऑयल समेत कुछ खतरनाक केमिकल्स भरे थे। शिप 23 मई को केरल के ही विझिनजाम पोर्ट से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था।
24 मई को दोपहर करीब 1:25 बजे कोच्चि तट से 38 समुद्री मील की दूरी पर करीब 26 डिग्री तक झुकने की खबर दी गई। इमरजेंसी की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। शिप का झुकाव बढ़ता रहा और रविवार को वह डूब गया। शिप के एक तरफ झुकने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 May 2026 19:01:52
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...

Comment List