तमिलनाडु के CM विजय पर अपमानजनक टिप्पणी, DMK के दो पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस जांच शुरू

तमिलनाडु के CM विजय पर अपमानजनक टिप्पणी, DMK के दो पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में टीवीके प्रमुख विजय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने द्रमुक (DMK) के दो पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। टीवीके कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एस्पलानाडे थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने विपक्षी द्रमुक पार्टी के दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस ने शहर में द्रमुक की महिला शाखा की बैठक के दौरान तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के संस्थापक और प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर द्रमुक के दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीवीके हार्बर क्षेत्र सचिव उदयकुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए द्रमुक के 95वें वार्ड की काउंसलर सुधा दीनदयालन और पार्टी पदाधिकारी मुरली के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार गत सात अक्टूबर को राजा अन्नामलाई मंद्रम में हुई बैठक के दौरान सुधा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसका मकसद दोनों गुटों के बीच परेशानी और जनता के बीच तनाव पैदा करना था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली शिकायत के आधार पर सुधा और मुरली के खिलाफ एस्पलानाडे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच चल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में कोटा से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को महाराष्ट्र...
दिवाली सजावट: व्यापारी दो फाड़ महासंघ ने जताया आभार, मंडल ने उठाए सवाल
दैनिक नवज्योति ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव, बनाया रावण का पुतला
कोलंबिया में भीषण हादसा: सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
असर खबर का : आखिरकार कोटा आ ही गई फायर बाइक
Voice Of Youth: इंटरनेट का सही इस्तेमाल ही बच्चों के भविष्य की सुरक्षा
रूस-ईरान की बढ़ी नजदीकियां, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान के सुरक्षा परिषद प्रमुख से की मुलाकात