चीन ने अमेरिका के प्रतिबंधों पर लगाई रोक, कहा- वह अपने देश में अमेरिकी प्रतिबंधों को न तो मान्यता देगा और न ही इनका पालन करेगा

अमेरिकी कार्रवाई को गैर-कानूनी और दखलंदाजी बताया

चीन ने अमेरिका के प्रतिबंधों पर लगाई रोक, कहा- वह अपने देश में अमेरिकी प्रतिबंधों को न तो मान्यता देगा और न ही इनका पालन करेगा
अमेरिका को खुली चुनौती देते हुए 5 चीनी तेल कंपनियों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को मानने से इनकार कर दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने इन्हें गैर-कानूनी करार दिया। अमेरिका ने ईरान से तेल खरीद के आरोप लगाए थे, जिन्हें कंपनियों ने नकारा। चीन ने साफ कहा—अपनी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा।

मॉस्को। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक नया नियम जारी कर अमेरिका के उन प्रतिबंधों पर रोक लगा दी है, जो 5 चीनी तेल कंपनियों पर लगाए गए थे। चीन ने साफ कर दिया है कि वह अपने देश में अमेरिकी प्रतिबंधों को न तो मान्यता देगा और न ही इनका पालन करेगा। अमेरिकी प्रशासन ने अप्रैल में ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के तहत 5 चीनी कंपनियों को निशाना बनाया था। इनमें हेंगली पेट्रोकेमिकल भी शामिल है। अमेरिका का आरोप है कि ये कंपनियां ईरान से तेल खरीदकर उसकी मदद कर रही हैं।

दूसरी ओर, हेंगली पेट्रोकेमिकल ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि उसने कभी ईरान के साथ कोई कारोबार नहीं किया। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने इस अमेरिकी कार्रवाई को गैर-कानूनी और दखलंदाजी बताया है। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि इन अमेरिकी पाबंदियों को चीन में कतई लागू नहीं किया जाना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने इस मुद्दे पर कहा कि चीन अपनी कंपनियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी कंपनियों को इस तरह ब्लैकलिस्ट करना गलत है। चीन में हाल ही में अन्य देशों के मनमाने नियमों के खिलाफ नए कानून लागू हुए हैं। चीन लगातार यह कहता रहा है कि वह किसी भी देश की ओर से लगाए जाने वाले एकतरफा और अवैध प्रतिबंधों का कड़ा विरोध करता है।
 
 
 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना