केन्द्र की नीतियों के कारण भारत की चीन पर बढ़ी आर्थिक निर्भरता : अवसर के सारे दरवाजे खोल रही सरकार, खड़गे बोले- अपना रखा नरमी का रुख

चीनी कंपनियों को देश में कारोबार करने को बढ़ावा

केन्द्र की नीतियों के कारण भारत की चीन पर बढ़ी आर्थिक निर्भरता : अवसर के सारे दरवाजे खोल रही सरकार, खड़गे बोले- अपना रखा नरमी का रुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि गलवान संघर्ष के बाद से सरकार की नीतियों के कारण भारत की चीन पर आर्थिक निर्भरता लगातार बढ़ी है और अब चीनी कंपनियों को सरकारी परियोजनाओं में भी अवसर दिये जा रहे। खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गलवान में 20 भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के 6 वर्ष बाद भी सरकार चीन के प्रति नरम रुख अपनाए हुये।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि गलवान संघर्ष के बाद से सरकार की नीतियों के कारण भारत की चीन पर आर्थिक निर्भरता लगातार बढ़ी है और अब चीनी कंपनियों को सरकारी परियोजनाओं में भी अवसर दिये जा रहे हैं। खड़गे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गलवान में 20 भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के 6 वर्ष बाद भी सरकार चीन के प्रति नरम रुख अपनाए हुये है। सरकार के इस लचीले रुख के कारण व्यापार, दवा उद्योग, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और अन्य सभी रणनीतिक क्षेत्रों में चीन पर देश की निर्भरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार चीन के लिए अवसरों के सारे दरवाजे खोल रही है और देश के हितों से समझौता कर चीनी कंपनियों को देश में कारोबार करने को बढ़ावा दे रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि 2025-26 तक चीन से भारत का आयात 101.81 प्रतिशत बढ़ा है, जिससे व्यापार घाटा 112.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। उनका कहना था कि एंटीबायोटिक, एपीआई, इलेक्ट्रिक वाहन कलपुर्जों, लिथियम-आयन बैटरियों, स्थायी चुंबकों और सौर ऊर्जा उपकरणों के लिए आवश्यक सिलिकॉन वेफर के मामले में भी भारत काफी हद तक चीन पर निर्भर है। खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार चीन के लिए अवसरों के सारे दरवाजे खोलकर राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है और  चीनी कंपनियों को सरकारी बिजली परियोजनाओं में भागीदारी का अवसर देकर देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी मौजूदगी बढ़ाने का रास्ता खोल रही है। उनका यह भी दावा है कि अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में चीन की गतिविधियां तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी गंभीर चिंता का विषय हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
कोटा शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक थम नहीं रहा है। सड़कों-गलियों में भ्रमण करते कुत्ते मासूम छोटे-छोटे बच्चों,...
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर
अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू