केरल की धरती से चुनावी शंखनाद : एलडीएफ-यूडीएफ ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार, पीएम ने कहा- बदलाव का संदेश दे रहा केरल; राजग-भाजपा करेगी प्रदेश का विकास

सत्ता का व्यापार करने का आरोप लगाया

केरल की धरती से चुनावी शंखनाद : एलडीएफ-यूडीएफ ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार, पीएम ने कहा- बदलाव का संदेश दे रहा केरल; राजग-भाजपा करेगी प्रदेश का विकास

पलक्कड़ में पीएम मोदी ने एलडीएफ और यूडीएफ पर केरल को धोखा देने और सत्ता का सौदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों दल वोटबैंक और भ्रष्ट राजनीति में उलझे हैं। मोदी ने दावा किया कि भाजपा-राजग के बढ़ते समर्थन से बदलाव तय है और उनकी सरकार केरल का तेज विकास कर विकसित केरल बनाएगी।

पलक्कड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर खोखले वादे कर केरल के लोगों को दगा देने और वर्षों तक सत्ता का व्यापार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-राजग सरकार केरल का तेज विकास करेगी और विकसित केरल बनाएगी। मोदी ने रविवार को केरल के पलक्कड़ में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन (राजग) की बढ़ती लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति बढ़ता लोगों का विश्वास ये बता रहा है कि केरल का मूड एक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि केरल बदलाव का संदेश दे रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि केरल दशकों से स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है।

एक ओर एलडीएफ तो दूसरी ओर यूडीएफ, एक ओर कम्युनिस्ट तो दूसरी ओर कांग्रेस, एक भ्रष्ट तो दूसरी महाभ्रष्ट, एक सांप्रदायिक तो दूसरा महासांप्रदायिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ की सारी नीतियां केवल वोटबैंक राजनीति के लिए ही होती हैं। इन्हें केरल के विकास की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, अब मैं आपको भरोसा देता हूं कि यहां बनने वाली भाजपा-राजग सरकार केरल का तेज विकास करेगी, विकसित केरल बनाएगी। ये मोदी की गारंटी है।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

बीएसएफ का शानदार प्रदर्शन : एआईपीडीएम टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में उपविजेता, जय राम मीना बने ओपन सिंगल्स चैंपियन बीएसएफ का शानदार प्रदर्शन : एआईपीडीएम टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में उपविजेता, जय राम मीना बने ओपन सिंगल्स चैंपियन
आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में...
देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले-पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थ के रूप में पेश करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण 
परिवहन विभाग का शिकंजा : 62 वाहन जब्त, 1 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली की संभावना
सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी : दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री, बेटे को दिया जन्म, बॉलीवुड जगत में खुशियों की लहर 
असर खबर का - नहर की सुरक्षा दीवारों की मरम्मत का कार्य शुरू
ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कर रहे बात : बैठक में दोनों पक्ष ने की जरूरी मुद्दों पर चर्चा, ट्रंप बोले- अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तो पर ईरान सहमत
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : देश में 1100 से ज्यादा फर्जी धमकियां देने वाला गिरफ्तार, स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी कार्यालयों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी