पाक पर फतेह : कोहली का 51वां वनडे शतक, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया 

विराट के प्रदर्शन से हम हैरान नहीं : रोहित शर्मा 

पाक पर फतेह : कोहली का 51वां वनडे शतक, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया 

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है

दुबई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। इस जीत से भारत के समीफाइनल का दावा मजबूत हो गया जबकि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो गया।  पाकिस्तान ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।  प्लेयर आॅफ द मैच रहे विराट कोहली ने अपने 51 वें एकदिवसीय मैच में 111 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौको की मदद से नाबाद 100 रन बना भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 और हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। पाकिस्तान से सऊद शकील ने 62 और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। 

विराट के प्रदर्शन से हम हैरान नहीं : रोहित शर्मा 
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा विराट को देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है, वह वही करता है, जो वह सबसे अच्छा करता है, जो उसने आज किया। हम लोग उसके प्रदर्शन से हैरान नहीं हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए होगी भूमि अवाप्त : 129.6337 हेक्टेयर निजी भूमि और 66.5864 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल, सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया कदम  परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए होगी भूमि अवाप्त : 129.6337 हेक्टेयर निजी भूमि और 66.5864 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल, सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया कदम 
परवन वृहद सिंचाई परियोजना की दांयी मुख्य नहर के निर्माण के लिए शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई...
कांग्रेस को बदनाम करने की राजनीती कर रही भाजपा : कांग्रेस चाहती है गतिरोध खत्म हो, सत्ता पक्ष को चिंता ही नहीं; बोले गहलोत...
तेजस्वी प्रकाश के रिसोट्टो ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के जजों को कर दिया हैरान, बोले - यह अब तक की आपकी सबसे बेहतरीन डिश
कालवाड़ रोड पर सीएनजी गैस लाइन में लीकेज : लोगों में फैली दहशत, पुलिस ने एहतियात के तौर पर रोका ट्रैफिक; मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां 
लाखों अभ्यर्थियों ने सुरक्षा के बीच दी रीट की परीक्षा : सुरक्षाकर्मियों ने हटवाएं  ज्वैलरी, हाथ में बंधे धागे और कपड़ों पर लगे अतिरिक्त बटन, देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री 
हमास ने की ट्रम्प द्वारा साझा किए गए वीडियो की निंदा : फिलिस्तीनी अधिकारों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, नैम ने कहा- जेल की स्थितियों में सुधार करना हमारा लक्ष्य
केंद्र ने 10 सालों में अदालती मामलों पर खर्च किए 400 करोड़ : 7 लाख अदालती मामलों में सरकार पार्टी, सरकार लंबित मामलों को निपटाने के लिए राष्ट्रीय वाद नीति पर कर रही है काम