बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में

पटना में नदियों का जलस्तर

बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में
पटना में गंगा और पुनपुन नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि, जल संसाधन विभाग के अनुसार, पटना शहरी सुरक्षा दीवार समेत सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। कई क्षेत्रों में जलस्तर में स्थिरता या गिरावट देखी जा रही है, जिससे स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी जारी है।

पटना। गंगा-सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल, दीघा स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष की मंगलवार सुबह छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर होने के बावजूद पटना शहरी सुरक्षा दीवार समेत सभी संबंधित तटबंध सुरक्षित हैं। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार मनेर में गंगा का जलस्तर 53.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 52 मीटर से 1.40 मीटर ऊपर है। पटना के दीघा घाट में गंगा 50.54 मीटर पर बह रही है। गांधी घाट पर जलस्तर 50.31 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.58 मीटर से नीचे है।

हाथीदह में गंगा का जलस्तर 43.41 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से 1.65 मीटर अधिक है। मुंगेर में भी गंगा 40.08 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से 0.75 मीटर ऊपर है। वहीं, बक्सर में गंगा का जलस्तर 60.12 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 0.20 मीटर नीचे है। गंगा के अलावा पुनपुन नदी भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है। अरवल जिले के किंजर में इसका जलस्तर 65.67 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 65 मीटर से 0.67 मीटर ऊपर है। पटना जिले के श्रीपालपुर में पुनपुन 53.55 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 50.60 मीटर है। यहां नदी खतरे के निशान से 2.95 मीटर ऊपर है। सोन नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। 

इंद्रपुरी में सोन 102.90 मीटर, कोईलवर में 53.88 मीटर और पालमेरगंज में 94.06 मीटर दर्ज की गई। इन तीनों स्थानों पर जलस्तर संबंधित खतरे के निशान से नीचे है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की खैरियत रिपोर्ट के अनुसार पटना शहरी सुरक्षा दीवार के विभिन्न हिस्से, सोन नदी से संबंधित सुरक्षा दीवार, दानापुर वितरणी तटबंध तथा देवना और उसरी नालों के दाएं-बाएं तटबंध सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार नदियों के जलस्तर और बाढ़ सुरक्षा संरचनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायता केंद्र से जारी आठ सितंबर की सुबह सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पटना और आसपास की नदियों में पुनपुन नदी दो स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, दोनों प्रमुख स्थलों पर जलस्तर में स्थिरता अथवा गिरावट का रुख दर्ज किया गया है, जिससे तत्काल स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार पुनपुन नदी का फतेहपुर-पैना, पटना में जलस्तर 51.58 मीटर दर्ज किया गया, जो 51.40 मीटर के खतरे के निशान से 0.18 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर में स्थिरता बनी हुई है।

Read More जालंधर की मैट्रेस फैक्ट्री में लगी भीषण आग: धुएं का गुबार छाया, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, बुझाने का प्रयास जारी

पुनपुन नदी का श्रीपालपुर, पटना में जलस्तर 53.54 मीटर दर्ज किया गया। यह 50.60 मीटर के खतरे के निशान से 2.94 मीटर ऊपर है। हालांकि, यहां नदी का जलस्तर लगातार गिरने का रुख दिखा रहा है। इसी तरह दरधा नदी का मसौढ़ी, पटना में जलस्तर 57.51 मीटर दर्ज किया गया, जो 56.70 मीटर के खतरे के निशान से 0.81 मीटर ऊपर है। इस स्थान पर भी जलस्तर में स्थिरता दर्ज की गई है। वहीं, दरौना नदी का कोल्हाचक, पटना में जलस्तर 55.25 मीटर रहा। यह 55.48 मीटर के खतरे के निशान से नीचे, लेकिन 54.48 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर है। यहां भी जलस्तर स्थिर बना हुआ है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों से स्पष्ट है कि पटना के आसपास पुनपुन और दरधा नदियों के कुछ स्थानों पर जलस्तर अभी खतरे के निशान से ऊपर है, लेकिन अधिकांश निगरानी स्थलों पर जलस्तर स्थिर या घटता हुआ दर्ज किया गया है। विभाग की ओर से लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है।

Read More फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा : एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, पायलट ने ली थी नशीली दवा

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ
निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के समर्थन में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो सांगानेरी गेट स्थित...
पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि
दिल्ली: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका से मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली मुलाकात
बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान
चाकूबाजी में घायल पर्यटक गाइड की इलाज के दौरान मौत, आर्थिक सहायता समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन; एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव