बिहार में बाढ़ आशंका ! अमित शाह ने लिया तैयारियों का जायजा, सम्राट चौधरी से की बात

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी

बिहार में बाढ़ आशंका ! अमित शाह ने लिया तैयारियों का जायजा, सम्राट चौधरी से की बात
नेपाल में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के बाद बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर वार्ता कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एनडीआरएफ टीमों को अलर्ट पर रखा गया है तथा आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की गई है।

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नेपाल में आई आपदा के बाद बिहार में संभावित बाढ़ के खतरे के लिए तैयारी और सावधानियों के बारे में बात की। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि शाह ने मुख्यमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की और नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए तैयारियों की जानकारी ली। बिहार में स्थिति के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, शाह ने सम्राट चौधरी से सतर्क रहने और स्थिति की लगातार निगरानी करने को कहा। बिहार सरकार ने भारत-नेपाल सीमा के निकट रहने वाले स्थानीय भारतीय समुदायों के लिए आवश्यक निकासी और अन्य सहायता संबंधी उपाय पहले ही शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने भी नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल से लगे बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस संबंध में सीडब्ल्यूसी के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है और घबराने जैसी स्थिति नहीं है, क्योंकि नेपाल की ओर जलाशयों में पानी का स्तर घटने का रुझान दिख रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय (एमईए), जल शक्ति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही बेहद दुखद है। उन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। नेपाल में भारतीय पर्यटकों के लापता होने की भी खबरें हैं। नेपाल में भारतीय नागरिकों की सहायता और प्रभावित लोगों से संबंधित जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय/काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सहायता की आवश्यकता वाले लोग 977 985 131 6807 और 977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल, सीएम चंद्रबाबू ने जताया दुख आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल, सीएम चंद्रबाबू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में चिलकलूरिपेट के पास एक तेज रफ्तार निजी बस ने ऑटो रिक्शा को पीछे से...
भाजपा में निकाय चुनाव के चेहरों पर मंथन शुरू, 29 अगस्त से पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की तैयारी; सीएम भी पहुचें
निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदखुशी, दो दिन में दूसरी घटना से हड़कंप
कानपुर में भीषण हादसा: ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, पालयट सहित दो लोगों की मौत
आदर्श नगर के 17 वार्डों में समस्याओं का जाल  कहीं सड़क तो कहीं पानी-कचरे की मार
मायावती का यूपी सरकार पर हमला, बोली- एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा देर से उठाया गया कदम, महिलाओं के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग
ज्वेलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले नैपाली गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले