गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन : 29 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे देश को सौगात, 6-7 घंटे में सिमटेगा मेरठ-प्रयागराज सफर 

गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन : 29 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे देश को सौगात, 6-7 घंटे में सिमटेगा मेरठ-प्रयागराज सफर 

प्रधानमंत्री मोदी 29 अप्रैल को 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 120 किमी/घंटा की गति के लिए डिजाइन किया गया यह 6-लेन एक्सप्रेसवे पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ेगा। इसमें अत्याधुनिक पुल, टोल प्लाजा और पब्लिक यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स शामिल हैं, जो प्रदेश में व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाइयां देंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज के बीच यात्रा समय घटकर महज 6 से 7 घंटे रह जाएगा, जो अभी 10 से 12 घंटे लगता है। अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे को 120 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति के अनुरूप डिजाइन किया गया है। यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसे भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित करने की व्यवस्था की गई है। परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कराया गया है।

एक्सप्रेसवे को 120 मीटर राइट-ऑफ-वे के साथ चार पैकेज में विकसित किया गया है, जिससे निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जा सके। प्रवेश बिंदुओं पर मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जबकि मार्ग पर 19 रैंप टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन मिल सके। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर नौ पब्लिक यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स विकसित किए गए हैं। इनमें ईंधन स्टेशन, फूड कोर्ट, विश्राम स्थल और स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी।

परियोजना के तहत प्रमुख नदियों पर अत्याधुनिक पुलों का निर्माण भी किया गया है। गंगा नदी पर करीब 960 मीटर लंबा और रामगंगा नदी पर लगभग 720 मीटर लंबा पुल बनाया गया है। इन पुलों का निर्माण बाढ़ और जल प्रवाह के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए उन्नत इंजीनियरिंग तकनीकों से किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच संपर्क और बेहतर होगा। साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद में सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद में सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सकारात्मक खबरों के बीच मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही। सेंसेक्स 753 अंक उछलकर...
जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा
वैलेरी गेरासिमोव का दावा : लुगांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण, रूसी सेना सभी मोर्चों पर तेजी से बढ़ रही आगे
कांग्रेस ने चार दशकों से महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी : अरूण साव  
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन : 29 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे देश को सौगात, 6-7 घंटे में सिमटेगा मेरठ-प्रयागराज सफर 
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइकर्स का आतंक : तलवारें लहराकर मचाया हुड़दंग, 7 आरोपी गिरफ्तार
पीडब्ल्यू वाला ने जेईई मेन्स 2026 सेंशन—2 के टॉपर्स की सफलता का बड़े स्तर पर मनाया जश्न