खुशखबरी : सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी, नासा ने की पुष्टि; जानें किस समय करेगी लैंड

क्रू ड्रैगन नामक अंतरिक्ष यान से लौटेंगे

खुशखबरी : सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी, नासा ने की पुष्टि; जानें किस समय करेगी लैंड

इलॉन मस्क ने हाल में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुनीता और विलमोर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मस्क के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं।

वाशिंगटन। नासा ने ऐस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के पृथ्वी पर लौटने की तिथि की पुष्टि कर दी है। वे नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद वापस लौटेंगे। सुनीता ने कहा कि मैं शीघ्र ही आ रही हूं। नासा ने कहा कि वे 19 मार्च (जीएमटी के अनुसार) को पृथ्वी पर लौट रहे हैं। 

क्रू ड्रैगन नामक अंतरिक्ष यान से लौटे रहे हैं
सुनीता विलियम्स और विलमोर स्पेश एक्स क्रू ड्रैगन नामक अंतरिक्ष यान से लौटे रहे हैं। यह यान इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन से सफलता पूर्वक जुड़ गया। उनके साथ एक अन्य अमेरिकी ऐस्ट्रोनॉट और रूसी कॉस्मोनॉट भी लौटेंगे।

सुनीता विलियम्स पृथ्वी के लिए रवाना 
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और विलमोर आखिरकार इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से पृथ्वी के लिए 18 मार्च को रवाना हुए। नासा अनडॉकिंग प्रक्रिया का लाइव प्रसारण कर रहा है, जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं। 8 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर गईं सुनीता तकनीकी खामियों के चलते 9 महीने तक आईएसएस में रहीं। उन्हें पृथ्वी पर आने में 17 घंटे लगेंगे। 19 मार्च को सुबह 3.27 बजे उनका स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा। 

नौ महीने से फंसे हैं 
उल्लेखनीय है कि दोनों ऐस्ट्रोनॉट शुरुआत में इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन के लिए गत वर्ष पांच जून को रवाना हुए थे। लेकिन उनके यान में प्रोपल्शन की गड़बड़ी के कारण वह अंतरिक्ष क्राफ्ट पृथ्वी पर लौटने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। वे तब से अंतरिक्ष स्टेशन पर ही फंसे रहे। नासा ने बताया कि उन्हें लेकर लौट रहे यान स्पेश एक्स क्रू ड्रैगन का अंतरिक्ष स्टेशन पर आना एक रूटीन मिशन था। इस पर दस क्रू मेंबर थे। वह रविवार को 12.04 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से सफलता पूर्वक जुड़ गया। 

मस्क ने वीडियो किया शेयर
इलॉन मस्क ने हाल में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुनीता और विलमोर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मस्क के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि नौ माह तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद वे ट्रम्प और मस्क की सहायता से ही धरती पर लौट रहे हैं। मस्क ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर क्लिप पोस्ट की। इसका कैप्शन था-अंतरिक्ष में फंसे नासा के ऐस्ट्रोनॉट ने ट्रम्प और मस्क को धन्यवाद दिया। 25 सेकंड के इस वीडियो में सुनीता कह रही है, हम शीघ्र ही वापस लौट रहे हैं। विलमोर भी अपनी कृतज्ञता घोषित करते हैं। वे कहते हैं, हम राष्ट्रपति ट्रम्प और मस्क के प्रति कृतज्ञ हैं। उनके लिए हमारे दिलों में अगाध सम्मान है। 

Read More एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बदले की राशि मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती