री-नीट के ल‍िए सरकार की बड़ी तैयारियां : एयरफोर्स विमानों से एग्जाम सेंटर तक भेजे जाएंगे पेपर, पीएम मोदी लेंगे अंतिम फैसला 

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल बैठक

री-नीट के ल‍िए सरकार की बड़ी तैयारियां : एयरफोर्स विमानों से एग्जाम सेंटर तक भेजे जाएंगे पेपर, पीएम मोदी लेंगे अंतिम फैसला 
नीट यूजी री-टेस्ट (21 जून) को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार वायुसेना के विमानों से प्रश्न पत्र भेजने पर विचार कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की हाईलेवल बैठक में सुरक्षा पर मंथन हुआ। पीएम मोदी खुद 12 मई को रद्द हुई परीक्षा की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

नई दिल्ली। नीट यूजी री-टेस्ट को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इस बार अभूतपूर्व तैयारी शुरू कर दी है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्रों की ढुलाई में भारतीय वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, PMO अधिकारियों और NTA के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों पर मंथन किया। 

सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी खुद परीक्षा तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। सरकार जिला प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को भी परीक्षा प्रक्रिया से सीधे जोड़ने की तैयारी में है। गौरतलब है कि पेपर लीक विवाद के बाद 12 मई को NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी और मामले में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल