असम में भव्य शपथ ग्रहण : हिमंता बिस्वा सरमा ने ली सीएम पद की शपथ, जानें मंत्रिमंडल में कौन-कौन हुआ शामिल?

दूसरी बार सत्ता की कमान संभालेंगे

असम में भव्य शपथ ग्रहण : हिमंता बिस्वा सरमा ने ली सीएम पद की शपथ, जानें मंत्रिमंडल में कौन-कौन हुआ शामिल?
हिमंता बिस्वा सरमा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह। पद और गोपनीयता की शपथ ली। दूसरी बार सत्ता की कमान संभालेंगे। इलाके में हाई सिक्योरिटी जोन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केन्द्रीय मंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

गुवाहाटी। असम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में हिमंता बिस्वा सरमा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सरमा लगातार दूसरी बार सत्ता की कमान संभालेंगे। समारोह को लेकर इलाके में हाई सिक्योरिटी जोन रहा। सीएम सरमा को यहां राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज पूर्वाह्न पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके अलावा रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग को मंत्रिपद की शपथ दिलायी गयी। अतुल बोरा भाजपा के सहयोगी दल असम गणपरिषद से तथा चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा कई अन्य केन्द्रीय मंत्री, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद थे। भाजपा और उसके गठबंधन के शासन वालों राज्यों के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता भी इस मौके पर मौजूद थे। गुवाहाटी के खानपारा स्थित वेटनरी ग्राउंड में विशाल जनसमूह भी शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बना।

ये बने मंत्री

  • रामेश्वर तेली ने असम के मंत्री पद के रूप में शपथ ली
  • अतुल बोरा ने मंत्री पद के रूप में शपथ ली
  • चरण बोरो ने मंत्री पद के रूप में शपथ ली
  • अजंता नियोग ने मंत्री पद के रूप में शपथ ली

 

Read More खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद