दिल्ली में जान पर बन आई रील की सनक : स्टंट वीडियो बनाने के लिए पिस्तौल में डाली मैगजीन, ट्रिगर दबने से युवक की मौत

हिमांशु की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली

दिल्ली में जान पर बन आई रील की सनक : स्टंट वीडियो बनाने के लिए पिस्तौल में डाली मैगजीन, ट्रिगर दबने से युवक की मौत

न्यू अशोक नगर में स्टंट वीडियो बनाते समय युवक की जान चली गई। पवन कुमार ने पिस्तौल में मैगजीन डालकर छाती पर रखकर ट्रिगर दबा दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई। घटना 16 मार्च की है। पुलिस ने हथियार, कारतूस और वीडियो जब्त कर बीएनएस व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में  पिस्तौल के साथ स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करते समय युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो बनाते समय युवक पवन कुमार ने पिस्तौल में मैगजीन डाली और इसके बाद इसे अपनी छाती पर रखकर  ट्रिगर दबा दिया। गोली सीधे उसके दिल में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 16 मार्च की है और  न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन को धर्मशिला अस्पताल से एक ऐसे युवक के बारे में सूचना मिली थी, जिसे गोली लगी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल भेजी गई, जहाँ पीड़ित, पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि यह घटना दल्लूपुरा गांव में हुई थी। अपराध और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल और अस्पताल, दोनों जगहों की जांच की और अहम सबूत जुटाए। शुरुआती जांच से पता चलता है कि पवन कुमार ने कथित तौर पर अपने चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

हिमांशु उस समय घटनास्थल पर मौजूद था और कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। पुलिस ने पिस्तौल, 10  कारतूस और घटना का वीडियो वाला एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। फुटेज में कथित तौर पर मृतक को खुद हथियार संभालते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि बीएनएस की धारा 105 और आम्र्स एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले  की जांच जारी है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दक्षिण पुलिस ने तीन दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 254 आरोपियों को गिरफ्तार। 1.60...
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
सिरसी रोड का मामला : सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश
नि:शुल्क दवा योजना में लाभ लेने में सिर्फ 6 जिलों की जनता जागरुक : बाकी सब फिसड्डी, छोटे जिलों में कम उपयोग
विश्व धरोहरें हमारे सांस्कृतिक वैभव, स्थापत्य कौशल और प्रकृति के साथ संतुलन की अद्भुत मिसाल