'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन

भारत को अस्थिर करने की नापाक कोशिश 'शहरी नक्सलियों' के एजेंडे का हिस्सा

'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए 'सत्ता परिवर्तन' जैसे शब्दों के इस्तेमाल को विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का विरोध प्रदर्शन चुनावी सुधार या युवाओं के हित के लिए नहीं, बल्कि अर्बन नक्सलियों के एजेंडे के तहत अराजकता फैलाने के लिए है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की नापाक कोशिश करार दिया है। नवीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'सत्ता परिवर्तन' जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने विपक्ष की असली मंशा देश के सामने उजागर कर दी है। यह विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की यह नापाक कोशिश 'शहरी नक्सलियों' के एजेंडे का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई चुनाव सुधारों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) या देश के युवाओं के भविष्य के लिए नहीं है, बल्कि देश में अराजकता फैलाने और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सत्ता तक पहुंचने का रास्ता जनता के जनादेश से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं। भारत की देशभक्त जनता और भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को कभी सफल नहीं होने देंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना