राहुल के तर्को के आगे चुनाव आयोग की बोलती बंद : गयाजी मोक्ष की धरती और बिहार जनतंत्र की जननी, तेजस्वी ने कहा- ऐसा लगता है आयोग गूंगा हो गया

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा

राहुल के तर्को के आगे चुनाव आयोग की बोलती बंद : गयाजी मोक्ष की धरती और बिहार जनतंत्र की जननी, तेजस्वी ने कहा- ऐसा लगता है आयोग गूंगा हो गया

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद ने आज कहा कि राहुल गांधी ने अपने तर्कों से चुनाव आयोग की बोलती बंद कर दी है

गयाजी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद ने आज कहा कि राहुल गांधी ने अपने तर्कों से चुनाव आयोग की बोलती बंद कर दी है और ऐसा लगता है वह गूंगा हो गया है।

इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दूसरे दिन गयाजी में चुनाव आयोग पर निशान साधते हुए यादव ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवालों का उसके पास कोई जवाब नही है। उन्होंने बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि ऐसा लगता है वह भाजपा के सदस्य बन गए हैं।

यादव ने कहा कि गयाजी मोक्ष की धरती और बिहार जनतंत्र की जननी है। यहां के लोगो से उनका हक छीनना आसान नही है उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बाहरी वोटरों की तलाश कर रहा था लेकिन यहां बिना पते के सिर्फ एक बाहरी वोटर मिला जिसका नाम है भीखू भाई, जो बिहार भाजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भीखू भाई गुजरात मे वोटर थे। इस साल बिहार में हैं और अगले साल फिर नाम कटवा के किसी और राज्य में चले जाएंगे।

यादव ने कहा कि पिछके 20 वर्षो में बिहार की हालत खराब हो गई है और सरकार शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार सभी मामलों में फेल है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का जाना तय है। q

Read More खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस : मोदी पर टिप्पणी को लेकर मांगी सफाई, कहा- 24 घंटे में दे जवाब

Post Comment

Comment List

Latest News

तपते जयपुर में ठंडक की पहल : स्मारकों में पानी की फुहारों से पर्यटकों को राहत, शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पानी का छिड़काव तपते जयपुर में ठंडक की पहल : स्मारकों में पानी की फुहारों से पर्यटकों को राहत, शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पानी का छिड़काव
जयपुर भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा दिखने लगा है। पर्यटकों को राहत देने के...
तपता राजस्थान, दबाव में बिजली तंत्र
घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर
नाके पर निगरानी, हर वाहन पर नजर : अपराध कर फरार होने की कोशिश की तो तुरंत दबोचे जाएंगे बदमाश, 40 नाकाबंदी पॉइंट और 200 पुलिसकर्मी, रोज 500 वाहनों की जांच
एडवोकेट और साधुओं की कार टकराई : बाउंसरों ने अधिवक्ता को पीटा, वीडियो बना रहे होमगार्ड जवान को गाड़ी में डाला; DELETE करने के बाद छोड़ा
हीट वेव का कहर, तपती धूप से बेहाल हुआ जनजीवन : राहत में जुटा निगम, प्रमुख चौराहों पर लगाएगा ग्रीन नेट; गर्मी के मौसम में सड़कों पर किया जाएगा छिड़काव
प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार : सूरज गरमाया, झुलसी काया; आज भी जयपुर सहित एक दर्जन जिलों में आंधी और बारिश के आसार