हिमाचल प्रदेश में चट्टान से टकराई कार : खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत
वाहन गिरती हुई चट्टान की चपेट में आ गया
बचाव अभियान कई घंटों तक चला और लगभग सुबह तीन बजे तक शवों को खाई से निकाला गया।
चंबा। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के तीसा अनुमंडल में एक चट्टान सड़क पर जा रही कार से टकरा गयी, जिससे कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई और वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गयी। इन लोगों में से 4 एक ही परिवार के थे। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना रात लगभग 9:20 बजे चानवास क्षेत्र में हुई, जब वाहन गिरती हुई चट्टान की चपेट में आ गया।
पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने घटना के बाद अधिकारियों को सूचित किया। बचाव अभियान कई घंटों तक चला और लगभग सुबह तीन बजे तक शवों को खाई से निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यात्रियों को मानसून के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इस मानसून मौसम में लगभग 207 लोग मारे गए हैं जिनमें से लगभग 100 लोग वर्षाजनित दुर्घटनाओं में मारे गए हैं और उनमें से 15 चंबा जिले के हैं।

Comment List