IND vs PAK Asia Cup : भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के मनाया जीत का जश्न, खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से किया इनकार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

IND vs PAK Asia Cup : भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के मनाया जीत का जश्न, खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से किया इनकार 
यह एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का एक और मैच था जहां सूर्यकुमार और उनकी टीम ने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों से ना हाथ मिलाया और मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया।

दुबई। भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में तीसरी बार पाकिस्तान पर जीत हासिल की। भारत ने फाइनल जीतकर नौवां एशिया कप खिताब जीता लेकिन अंत में उन्हें जश्न मनाने के लिए ट्रॉफी ही नहीं मिली। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का एक और मैच था जहां सूर्यकुमार और उनकी टीम ने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों से ना हाथ मिलाया और मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया।

कप्तान सूर्यकुमार ने खिलाड़ियों के सामने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाए मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों। बाकी खिलाड़ियों ने भी इसे ही असली ट्रॉफी समझकर जीत का जश्न मनाया। भारतीय टीम की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा, ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत। हमारे भारतीय क्रिकेटरों को बधाइयां।

Post Comment

Comment List

Latest News

"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग "वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के समय सोनिया गांधी पर अपमानजनक आचरण का आरोप...
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च