सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की

स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करने वाले ऐसे हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य

सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की
भारत ने सऊदी अरब के नागरिक और आर्थिक ठिकानों पर हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता को नुकसान पहुंचाने वाले और बाब-अल-मंदेब में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करने वाले ऐसे हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं।

नई दिल्ली । सऊदी अरब में हूती हमलों की खबरों पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इनकी कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हूती हमलों से संबंधित सवाल के जवाब में बुधवार को कहा कि भारत  सऊदी अरब की संप्रभु सीमा में खास तौर पर नागरिक और आर्थिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने वाले तथा बाब-अल-मंदेब में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करने वाले ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं। उल्लेखनीय है की हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब में हवाई अड्डे सहित कई ठिकानों पर हमले किए हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

हूती हमलों पर यूरोपीय संघ सख्त: सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई, लाल सागर में हमले रोकने को कहा हूती हमलों पर यूरोपीय संघ सख्त: सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई, लाल सागर में हमले रोकने को कहा
यूरोपीय संघ ने सऊदी अरब के नागरिकों और आर्थिक बुनियादी ढांचों पर यमन के हूती विद्रोहियों (अंसार अल्लाह) द्वारा किए...
Weather Update : 11 सितम्बर से फिर मानसून सक्रिय होने के आसार, कोटा में भारी बारिश का अलर्ट
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार: जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में गंभीर खामी, प्रमाणित सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
नगर निकाय चुनाव: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने परिवार सहित किया मतदान, कहा- नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय
वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
नगर निकाय चुनाव: जोधपुर की छह नगरपालिकाओं में मतदान जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कतार में खड़े होकर डाला वोट
तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, बीआरएस के 22 सदस्य सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित