ईरान ने रूस के सामने नए परमाणु बिजली संयंत्र बनाने की इच्छा जताई, रोसाटॉम प्रमुख ने दी जानकारी

रूस-ईरान परमाणु ऊर्जा समझौता

ईरान ने रूस के सामने नए परमाणु बिजली संयंत्र बनाने की इच्छा जताई, रोसाटॉम प्रमुख ने दी जानकारी
ईरान रूस की मदद से नया परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाना चाहता है। रूसी कंपनी रोसाटॉम के सीईओ एलेक्सी लिखचेव के अनुसार, ईरान में अतिरिक्त पावर यूनिट्स और नए होर्मोज़ एनपीपी के लिए 25 अरब डॉलर का समझौता हुआ है। इसके अलावा, दोनों देश छोटे न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने पर भी सहमत हुए हैं।

मॉस्को। रूस की सरकारी न्यूक्लियर कंपनी रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सी लिखचेव ने बताया कि ईरान रूस की मदद से नया परमाणु ऊर्जा सयंत्र बनाना चाहता है। जब ईरान में नया परमाणु ऊर्जा सयंत्र बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो लिखचेव ने कहा, "उनकी निश्चित रूप से ऐसी इच्छा है।"

ईरान में अभी सिर्फ़ एक परमाणु ऊर्जा सयंत्र चल रहा है-बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट। इसकी पहली यूनिट सितंबर 2011 में नेशनल ग्रिड से जोड़ी गई थी। रोसाटॉम की योजना बुशहर एनपीपी में दो और यूनिट बनाने की भी है।

ईरान और रूस ने सितंबर 2025 के आखिर में दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गन में ईरान के नए होर्मोज़ एनपीपी के लिए 25 अरब डॉलर की लागत से चार पावर यूनिट बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। मॉस्को और तेहरान ने ईरान में छोटे न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए।

Post Comment

Comment List

Latest News

दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी, भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी, भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं
अजमेर में दैनिक नवज्योति के टीचर्स डे एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षकों की भूमिका...
मुख्यमंत्री ने अलवर-भरतपुर में रोड से दिया भाजपा को मजबूत करने का संदेश, कहा- कांग्रेस ने हमेशा झूठ-लूट की राजनीति की
भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी
आलू सस्ता, फिर भी किसान बेहाल : प्याज महंगा, तो रसोई का बजट बिगड़ा
यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026: सीएम योगी का दावा, लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को मिलेगी गति
पेड़ के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा, एएनटीएफ ने खोदकर निकाली 8.202 किलो अफीम
अतिक्रमण हटाकर 16 नवंबर तक पेश करें पालना रिपोर्ट : हाईकोर्ट