इजरायल के हमलों से दहला ईरान : धमाकों की सुनी आवाजें, खामेनेई के कार्यालय के पास भी हमला

हमले इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई हैं

इजरायल के हमलों से दहला ईरान : धमाकों की सुनी आवाजें, खामेनेई के कार्यालय के पास भी हमला

अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के बीच इजरायल ने बड़ा कदम उठाया। ईरान पर हमले अमेरिका के साथ संयुक्त कार्रवाई में किए। 3 धमाके सुने गए, दोनों देशों ने हवाई क्षेत्र बंद किया। संभावित ड्रोन और मिसाइल हमलों की आशंका से इजरायल में अलर्ट।

तेल अवीव। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष परमाणु बातचीत के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कार्ट्ज ने कहा कि उनके देश ने ईरान पर एहतियाती हमले किये हैं। ये हमले इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई हैं। रक्षा मंत्री कार्ट्ज ने कहा कि ईरान जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर संभावित ड्रोन और मिसाइल हमले कर सकता है। इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में तीन जगह धमाके सुने गये। ईरान ने इन हमलों के बाद अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इजरायल ने भी अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और देश में कई जगह साइरन सुने गये।  

इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया। राजधानी में 3 धमाकों के बाद कुछ हिस्सों में धुआं उठता देखा गया। रिपोर्टों के अनुसार कम से कम एक हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से जुड़े कार्यालयों के निकट हुआ। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुमहूरी इलाके के आसपास मिसाइलें गिरीं। सरकारी कार्यालयों वाले रिपब्लिक क्षेत्र में भी विस्फोट की सूचना है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मसले पर बातचीत का तीसरा दौर खत्म हुआ है। इस बातचीत के समाप्त होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा था कि वह ईरान के साथ बातचीत की प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान से फोर्दो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु प्रतिष्ठानों को बंद करने तथा यूरेनियम देश से बाहर भेजने की मांग की थी, जिसे तेहरान ने स्वीकार नहीं किया। 

 

Read More Weather Update : जिलों में मौसम शुष्क और साफ, तापमान बढ़ने से बढ़ेगा गर्मी का असर

 

Read More मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ