इजरायल के पास गाजा में युद्ध में लौटने का अधिकार बरकरार, नए तरीकों से ऐसा करेंगे : नेतन्याहू

इजरायल के पास गाजा युद्ध में लौटने का अधिकार बरकरार है

इजरायल के पास गाजा में युद्ध में लौटने का अधिकार बरकरार, नए तरीकों से ऐसा करेंगे : नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमें युद्ध में लौटना पड़ा, तो हम नए तरीकों और बड़ी ताकत से ऐसा करेंगे

यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमें युद्ध में लौटना पड़ा, तो हम नए तरीकों और बड़ी ताकत से ऐसा करेंगे। उन्होंने कहा कि इजरायल के पास गाजा युद्ध में लौटने का अधिकार बरकरार है। नेतन्याहू ने हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते पर एक वीडियो बयान में कहा कि निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों ने इजरायल के अधिकार को पूरा समर्थन दिया है। यदि समझौते के दूसरे चरण की बातचीत निरर्थक हो तो लड़ाई पर वापस आए। संघर्ष विराम समझौता रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को उनके साथ बातचीत में ट्रम्प ने इस बात पर जोर दिया कि समझौते का पहला चरण अस्थायी युद्धविराम है। उन्होंने कहा कि इजरायल मिस्र-गाजा सीमाओं पर फिलाडेल्फी कॉरिडोर बनाए रखेगा ना केवल हम वहां बलों को कम नहीं करेंगे, बल्कि हम उन्हें थोड़ा बढ़ा भी देंगे। इजरायली सेना गाजा के अंदर तैनात की जाएगी और इसे सभी तरफ से बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि हम हथियारों की तस्करी नहीं होने देंगे और न ही अपने बंधकों को बाहर ले जाने देंगे। नेतन्याहू ने कहा कि समझौते के पहले चरण में रविवार से रिहा होने वाले 33 इजरायली बंधकों में से अधिकांश जीवित हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन