झारखंड के छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होना अच्छा : छात्रों के सवालों के मिलें जवाब, राहुल बोले- सरकार ने चुना बातचीत का रास्ता
छात्रों ने संयम रखा और अपनी बात मनवाई
राहुल गांधी ने झारखंड सरकार और छात्रों के बीच सहमति बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बातचीत का रास्ता चुना और छात्रों ने संयम से अपनी मांगें मनवाईं। राहुल ने कहा कि छात्रों के सवालों के जवाब मिलने चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और मेहनत का पूरा फल सुनिश्चित करने वाली व्यवस्था बदलने का संकल्प दोहराया।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनने और छात्रों की भूख हड़ताल समाप्त होने पर खुशी जताई, लेकिन कहा कि छात्रों के सवालों के जवाब मिलने चाहिए। गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला। छात्रों ने संयम रखा और अपनी बात मनवाई।
उन्होंने कहा, यही सही तरीका है- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए। मैं हर छात्र के साथ खड़ा हूं और 'इस वसूली तंत्र' को जड़ से बदलकर रहेंगे, ताकि हर छात्र को उसकी मेहनत का पूरा फल और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हक मिले। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह व्यवस्था बदलेगी और ऐसी व्यवस्था बनेगी जो छात्रों को आगे बढ़ाए, उन्हें पीछे न खींचे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 19:00:07
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...

Comment List