महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में भूकंप के हल्के झटके महसूस, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

तेलंगाना के करीमनगर से 112 किमी दूर स्थित था भूकम्प का केंद्र

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में भूकंप के हल्के झटके महसूस, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की अहेरी और सिरोंचा तहसीलों में तड़के 3.6 तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकम्प का केंद्र तेलंगाना के करीमनगर से 112 किमी दूर जमीन से 10 किमी गहराई में था। हादसे में किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले की अहेरी और सिरोंचा तहसीलों समेत कुछ हिस्सों में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप के झटके आज तड़के 4:36 मिनट पर महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गयी। भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य तेलंगाना के करीमनगर से लगभग 112 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

अहेरी और सिरोंचा के कई गांवों के निवासियों ने झटके महसूस किए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। जिला प्रशासन ने कहा कि स्थिति सामान्य है और नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। हाल के वर्षों में गढ़चिरौली-तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्र में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा