मैक्रों ने की पीएम सांचेज से मुलाकात, रक्षा और एआई के लिए ईयू बजट बढ़ाने की मांग

यूरोपीय देशों में 2028-2034 के आगामी बजट कटौती पर छिड़ी बहस

मैक्रों ने की पीएम सांचेज से मुलाकात, रक्षा और एआई के लिए ईयू बजट बढ़ाने की मांग
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा खर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के बजट को बढ़ाने की जोरदार वकालत की है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज के साथ मैड्रिड में प्रेस वार्ता में मैक्रों ने चेतावनी दी कि फंड न बढ़ाने से यूरोपीय नवप्रवर्तन की क्षमता प्रभावित होगी।

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा खर्च, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) का बजट बढ़ाने की मांग की है। मैक्रों ने मैड्रिड में स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज के साथ बातचीत के बाद बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमें ईयू बजट का आकार बढ़ाना होगा। इसमें कोई शक नहीं। मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि पिछली बार हमने ऐसा कोविड महामारी के दौरान किया था।

मैंक्रो के मुताबिक, रक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, एआई, क्वांटम प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए और फंड की जरूरत है। उन्होंने कहा, अगर हम अपना बजट नहीं बढ़ाते हैं, तो या तो हम ये खर्च नहीं करेंगे और नवाचार की दौड़ में हिस्सा नहीं लेंगे, या हम जिम्मेदारी हर देश पर डाल देंगे। मैक्रों ने कहा कि बाद वाले परिदृश्य ईयू एकल बाजार के टूटने का खतरा है। फ्रांसीसी नेता ने कहा, हमारे पास 27 अंतरिक्ष नीति ,27 एआई नीति होंगी, यह बेवकूफी है, क्योंकि हमारे पास इसके लिए जरूरी पैमाने की कमी होगी।

सितंबर के बीच में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर, डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन, डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने पोलिटिको में एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया, जिसमें 2028-2034 के लिए अगले बहुवर्षीय ईयू बजट के लिए यूरो आयोग के प्रस्ताव में कई सौ अरब यूरो की कटौती करने की मांग की गयी। 

उनके हिसाब से बजट में लगभग 60 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी का प्रस्ताव पूरी तरह से आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से अवास्तविक है। इसके अलावा कई देशों देशों में  लोक वित्त की हालत कथित तौर पर गंभीर ङ्क्षचता का कारण है। 

Read More मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर बरसाए बम: हेलमंद एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर बरसाए बम: हेलमंद एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव गहरा गया है। गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के...
राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप
गंडक का रौद्र रूप: ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ 22 सेंटीमीटर ऊपर बहाव, अगले 48 घंटे भारी
ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग का कार्यकाल बढ़ा, पढ़े पूरी खबर
नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड की पहली साधारण सभा शुरू, पार्षद दे रहे परिचय
परिचर्चा : निगम के नए बोर्ड के इरादे नेक, लेकिन कोई वादा नहीं
रेरा ने बिल्डरों को दी राहत, 45 की बजाय 60 दिन में अपलोड करना होगा पूर्णता प्रमाण-पत्र