महाशिवरात्रि पर महाविजय : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, श्रीलंका में सूर्य सेना का धमाल

सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई किया

महाशिवरात्रि पर महाविजय : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, श्रीलंका में सूर्य सेना का धमाल

भारत की 'सूर्य सेना' ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

कोलंबो। भारत की 'सूर्य सेना' ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट 
हो गई। 

नहीं मिलाया हाथ
टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान भी पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

जयपुर के दामाद बनेंगे ईशान!
आज के मैच के हीरो रहे ईशान किशन की जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान के दादा अनुराग पाण्डे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ईशान जिससे भी शादी करेगा हमें स्वीकार है। अदिति जयपुर में रहती है, ये मिस इंडिया कन्टेस्ट में दूसरे नंबर पर आईं थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी