हमारी चुनौती का जवाब मोदी हैं, नड्डा नहीं, जयराम ने कहा- नड्डा को 11 साल की उपलब्धियां गिनाने क्यों भेजा जा रहा

क्या सवाल करने वाले अनुकूल चेहरे अब तक नहीं मिले

हमारी चुनौती का जवाब मोदी हैं, नड्डा नहीं, जयराम ने कहा- नड्डा को 11 साल की उपलब्धियां गिनाने क्यों भेजा जा रहा

कांग्रेस ने कहा है कि एक दिन पहले पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने कार्यकाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवालों का जवाब देने की चुनौती दी थी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि एक दिन पहले पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने कार्यकाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवालों का जवाब देने की चुनौती दी थी, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा को 11 साल की उपलब्धिययों का लेखा-जोखा पेश करने को प्रेस के सामने लाया जा रहा है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि जब चुनौती मोदी के लिए थी तो नड्डा को प्रेस के सवालों का जवाब देने और 11 साल की उपलब्धियां गिनाने क्यों भेजा जा रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या सवाल करने वाले अनुकूल चेहरे अब तक नहीं मिले हैं।

उन्होंने कहा कि “कल हमने प्रधानमंत्री को उनकी सत्ता में 11 साल पूरे होने के मौके पर पहली बार एक अनस्क्रिप्टेड और बिना पूर्व-निर्धारित सवाल-जवाब वाला प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खुली चुनौती दी थी, लेकिन भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, आज सामने आएंगे, जिन्हें दोपहर 12 बजे प्रेस से बात करने के लिए भेजा गया है, ताकि इन 11 वर्षों की ‘उपलब्धियों’ का ढोल पीटा जा सके।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि “तो फिर प्रधानमंत्री अब भी क्यों परहेज़ कर रहे हैं। क्या अभी भी सवाल-जवाब रटने में समय लग रहा है या फिर ऐसे 'अनुकूल' चेहरे तलाशे जा रहे हैं जो सवाल भी करें, मगर पूरी आज्ञाकारी मुद्रा में, या फिर भारत मंडपम अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हुआ।”

Read More राहुल गांधी का चुनावी हिंसा को लेकर तृणमूल पर हमला : कांग्रेस कार्यकर्ता के हत्यारे तत्काल हों गिरफ्तार, बोले- अहिंसा के सिद्धांत को कलंकित करने वाली राजनीति के सामने झुकना नहीं जानती कांग्रेस

Tags: modi  

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल