रगों में सिंदूर की बात करने वाले मोदी बदजुबान नेताओं पर नहीं करते कार्रवाई : सेना और शहीदों का अपमान कर रहे है भाजपा नेता, खड़गे ने कहा- जांगड़ा के बयान से भाजपा की ओछी मानसिकता उजागर 

विजय शाह और देवड़ा जैसे नेताओं पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

रगों में सिंदूर की बात करने वाले मोदी बदजुबान नेताओं पर नहीं करते कार्रवाई : सेना और शहीदों का अपमान कर रहे है भाजपा नेता, खड़गे ने कहा- जांगड़ा के बयान से भाजपा की ओछी मानसिकता उजागर 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और मंत्री पहलगाम मुद्दे पर सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और मंत्री पहलगाम मुद्दे पर सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय खामोश हैं। खड़गे ने कहा कि भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और बहादुर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के निंदनीय बयान से एक बार फिर आरएसएस भाजपा की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी जाँबाज सेना का अपमान किया पर मोदी जी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने हमारी वीर कर्नल पर भद्दी टिप्पणी की पर आज तक बर्खास्त नहीं हुए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा नेता लगातार सेना और शहीदों का अपमान कर रहे है, जो उनकी ओछी मानसिकता को उजागर करते हैं। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का यह निंदनीय बयान बताता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इतनी संवेदनहीन हो चुकी है कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान के लिए सुरक्षा चूक को जिम्मेदार ठहराने के बजाय भाजपा सांसद शहीदों एवं उनकी पत्नियों पर ही सवाल उठा रहे हैं। विजय शाह और देवड़ा जैसे नेताओं पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, अब ये नया बयान घोर आपत्तिजनक है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेतृत्व की चुप्पी को इन बयानों की मौन स्वीकृति क्यों न माना जाए। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री इस शर्मनाक बयान पर माफी मांगें और सांसद रामचंद्र जांगड़ा को पार्टी से बाहर करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं