यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

20 से अधिक को सुरक्षित निकाला

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसे में दम घुटने व जलने से 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक को सुरक्षित निकाला गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बस के अंदर मौजूद नौ यात्रियों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बचाव दल ने 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी और बताया कि,बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जेवर टोल पर तैनात फायर टेंडर के अलावा अन्य चार फायर टेंडर, रेस्क्यू टेंडर और फायर सर्विस यूनिट को भी तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस के अंदर धुआं भरा होने के बावजूद जवानों और दमकलकर्मियों ने अथक प्रयास करते हुए यात्रियों को बाहर निकाला।

रेस्क्यू के दौरान बस के अंदर नौ लोग मृत अवस्था में मिले। प्रथम दृष्टया उनकी मौत जलने अथवा दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में बस में आग लगने का कारण एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। इसके बाद बस के इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने और तेजी से फैलने की आशंका जताई गई है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे के बाद जेवर थाना पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों से संपर्क करने और उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। प्रशासन द्वारा हादसे से संबंधित अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।

Read More राजधानी जयपुर में मेहरबान हुए मेघराज: दोपहर बाद झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल
जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मोहगुपुरा-रेनवाल क्षेत्र में कार्रवाई कर करीब 8 करोड़ रुपए की 5300 वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमण...
जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
निकाय चुनाव : भीतरघात की तलाश में कांग्रेस, अब जिलों से मांगा हिसाब
अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान: 'ग्लोबल सिस्टम हो चुका है खराब', भारत-पाकिस्तान के तनाव को सुलझाने में नाकाम
अलनीनो से निपटने के लिए साझा प्रयास की जरूरत
गांव की सरकार का आरक्षण आज तय : 14,403 सरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंचों की लॉटरी, उपखंड स्तर पर खुलेगा आरक्षण का पिटारा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा