सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग

छात्र सुरक्षा ऑडिट और पारदर्शी व्यवस्था की मांग

सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने पर एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए कुलपति के इस्तीफे की मांग की। साथ ही हॉस्टल विस्तार, छात्र सुरक्षा ऑडिट और पारदर्शी व्यवस्था की मांग उठाई।

नई दिल्ली। नयी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना के कुछ दिनों बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) ने कड़ा विरोध जताया है। आर्ट्स फैकल्टी के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और कुलपति के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि जब सत्य निकेतन हादसे से छात्र और उनके परिवार पीड़ा से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में कुलपति का समारोह में शामिल होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूछा कि कुलपति ने हादसे से प्रभावित कितने परिवारों और छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन हादसे ने दिल्ली में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की कमी को उजागर किया है। उन्होंने डीयू प्रशासन से हॉस्टल सुविधाओं के तत्काल विस्तार और विश्वविद्यालय तथा निजी छात्र आवासों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।

एनएसयूआई ने हादसे की तत्काल जांच, जिम्मेदारी तय करने, प्रभावित परिवारों से संवाद और छात्रों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की भी मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को विश्वविद्यालय के औपचारिक कार्यक्रमों से सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा