आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा-तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश

आकाश को चार बार निकालने की खबरें तथ्यहीन और भ्रामक

आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा-तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश
बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी पर भ्रामक मीडिया रिपोर्टों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी से पहले आकाश कभी पार्टी से बाहर नहीं किए गए। ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद आकाश को पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर काम में लगाया गया है।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर मीडिया में प्रकाशित खबरों पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि उनके बारे में तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मायावती ने मंगलवार को 'एक्स' पर सात बिंदुओं में अपनी बात रखते हुए कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने के साथ ही फिर से राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें पार्टी के काम में लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मीडिया रिपोर्टों में यह बताया जा रहा है कि आकाश आनंद को चार बार पार्टी से निकाला गया और अब उन्हें वापस लेकर फिर राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है जबकि इस मामले की वास्तविकता इससे अलग है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि आकाश आनंद शादी से पहले पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और उस समय उन्हें कभी पार्टी से नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ की पुत्री के साथ आकाश का रिश्ता होने के बाद उनके प्रभाव में आकर आकाश की छवि को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए गए। मायावती के अनुसार, आकाश में सुधार लाने के उद्देश्य से उन्हें कई बार पार्टी से अलग करना पड़ा और गलती का एहसास होने पर उन्हें वापस भी लिया गया। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद अब ऐसी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए, जिसमें आकाश को फिर पार्टी से अलग करने की जरूरत पड़े।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आकाश आनंद अब राजनीति में आगे बढ़ेंगे और पार्टी को आगे उनसे किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। मायावती ने मीडिया से आग्रह किया कि आकाश के बारे में खबर प्रकाशित करते समय इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता को भी सामने रखा जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

2027 में मणिपुर फतह का प्लान: खरगे-राहुल ने संभाली कमान, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा की विदाई तय 2027 में मणिपुर फतह का प्लान: खरगे-राहुल ने संभाली कमान, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा की विदाई तय
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मणिपुर के शीर्ष नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव...
विद्यार्थी घर-घर पहुंचाएंगे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, परिवार और समुदाय को करेंगे जागरूक
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत
अनर्ब के बाद ''चक्रवात मुरासु'' तबाही के लिख तैयार! आधी रात तक आंध्र तट से टकराने की संभावना, 120KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
जयपुर सर्राफा में पहली बार चांदी के नोट : महंगी चांदी के बीच गिफ्ट का नया तड़का, पूरे राजस्थान से मांग
असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये में बनेंगे 8 नए युद्धपोत, राजनाथ बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम