जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से दुर्व्यवहार: एक आरोपी गिरफ्तार, पांच अन्य की पहचान

पुलिस जांच शुरू

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से दुर्व्यवहार: एक आरोपी गिरफ्तार, पांच अन्य की पहचान
बिहार के जमुई जिले में मड़वा पहाड़ से लौट रहे दसवीं के छात्र-छात्रा के साथ सड़क पर हुई बदसलूकी और कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पहचान किए गए अन्य नाबालिग आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जमुई। बिहार के जमुई जिले में मड़वा पहाड़ से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को सड़क पर रोककर उनके साथ कथित छेड़खानी और दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच अन्य लोगों की भी पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल ने सोमवार को बताया कि घटना 19 सितंबर की शाम की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद नाबालिग पीड़ितों और उनके परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी थी। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और पीड़ितों से संपर्क कर उनके आवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

सभी आरोपियों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक नाबालिग छात्र और छात्रा को कुछ युवक सड़क पर रोकते और उनके साथ दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि  प्रारंभिक जांच में घटना में शामिल सभी आरोपी नाबालिग पाए गए हैं और उनकी उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है। 

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

Read More राजस्थान में 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोकसूचना जारी

दयाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पांच अन्य लोगों की भी पहचान की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। 

Read More हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय

दोनों पीड़ित जमुई के रहने वाले

Read More जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में जमकर बरसे मेघ, पारा पांच डिग्री तक गिरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ित 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। दोनों 19 सितंबर को कोचिंग करने के बाद स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटने के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया और उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और इसके दो वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय जांच पूरी होने की प्रतीक्षा करें। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी व छेड़छाड़ के मामले में फरार दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुख्य...
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?