ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया, सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता

'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी का संदेश

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया, सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस को सलाम किया। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की सटीक प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बताया। पीएम ने जोर दिया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता ने भारत की सैन्य शक्ति और संकल्प को और अधिक मजबूत किया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पूरा राष्ट्र हमारे बलों के शौर्य को सलाम करता है। पीएम मोदी ने कहा, “एक वर्ष पहले हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था। उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने का दुस्साहस किया था। पूरा राष्ट्र हमारे बलों के शौर्य को सलाम करता है।"

प्रधानमंत्री ने कहा. "ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया। इसने हमारे सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता, तैयारी और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारे बलों के बीच बढ़ती संयुक्तता को प्रदर्शित किया और यह रेखांकित किया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की भारत की खोज ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितनी मजबूती प्रदान की है।" उन्होंने कहा कि आज एक वर्ष बाद भी भारत आतंकवाद को पराजित करने और उसके समर्थक तंत्र को नष्ट करने के अपने संकल्प पर पहले की तरह अडिग हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी