प्रशांत किशोर का राजग पर हमला, बोले- गरीबों को नहीं मिल रहे घर और भगवान श्रीराम को देने का कर रहे दावा

अहंकार पर अंकुश लगाने के लिए राजग को हराना आवश्यक

प्रशांत किशोर का राजग पर हमला, बोले- गरीबों को नहीं मिल रहे घर और भगवान श्रीराम को देने का कर रहे दावा
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजग नेताओं पर अहंकार का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो सरकार गरीबों को शिक्षा, रोजगार और आवास देने में विफल रही है, वह भगवान श्रीराम को घर देने का दावा कर रही है। उन्होंने बिहार विधान परिषद चुनाव में राजग को हराने का आह्वान किया।

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं पर अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग गरीब जनता को घर, शिक्षा और रोजगार नहीं दे पा रहे हैं, वे भगवान श्रीराम को घर देने का दावा कर रहे हैं। किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव को सरकार बदलने के बजाय उसे चुस्त-दुरुस्त करने का चुनाव बताते हुए कहा कि इस चुनाव में राजग की हार के बाद सरकार का ध्यान मंदिर-मस्जिद और जात-पात से हटकर जनता की समस्याओं की ओर जाएगा।

जन सुराज के नेता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस कथित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रभु श्रीराम इंतजार कर रहे थे कि प्रधानमंत्री उन्हें घर कब देंगे। किशोर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का यह कहना कि भगवान श्रीराम अपने घर के लिए 400 वर्षों से इंतजार कर रहे थे और प्रधानमंत्री ने उन्हें घर दिया, अहंकार का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और जीवन-मरण सब उनके हाथ में है, लेकिन भाजपा के नेता उन्हें भी घर दिलाने की बात कर रहे हैं।

जनसुराज के नेता ने आरोप लगाया कि सरकार जनता को घर, पांच किलोग्राम अनाज, शिक्षा और रोजगार उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जबकि भगवान का घर बनवाने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने इसे अहंकार की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि इस अहंकार पर अंकुश लगाने के लिए राजग को हराना आवश्यक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना