दिवाली पर यूपी में बड़ी तबाही की तैयारी, खालिस्तानी नेशनल आर्मी ने भेजा धमकी भरा ई-मेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रमुख धार्मिक शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
वाराणसी। खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल के जरिए दीपावली पर धमाके की धमकी मिलने के बाद वाराणसी में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। धमकी भरे ई-मेल के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, नगर निगम के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई। ई-मेल में स्कूलों को लेकर धमकी दी गई है। इसमें अयोध्या, काशी और मथुरा का भी जिक्र किया गया है। मेल में मंदिर लिखा है लेकिन नाम नहीं। आठ नवंबर से 27 नवंबर तक जिक्र किया गया हैं।
नगर निगम अधिकारियों ने ई-मेल की जानकारी पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को दे दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित थानों की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। बताया जा रहा है कि अयोध्या और मथुरा को लेकर भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। इस बार स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा को लेकर विशेष नजर रखी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Comment List