मंच शुद्धिकरण मामले पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर प्रहार: खड़गे के अपमान पर केंद्र से मांगा जवाब, बोली- इस तरह की सोच बेहद शर्मनाक 

दलित समुदाय का अपमान

मंच शुद्धिकरण मामले पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर प्रहार: खड़गे के अपमान पर केंद्र से मांगा जवाब, बोली- इस तरह की सोच बेहद शर्मनाक 
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बाद मंच के शुद्धिकरण मामले पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने इसे भाजपा और संघ की शर्मनाक विचारधारा करार देते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा। खरगे ने भी इसे दलित समुदाय का अपमान और छुआछूत जैसी सोच बताया।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में कांग्रेस की रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बाद मंच के शुद्धिकरण मामले पर कड़ा एतराज जताते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस तरह के कृत्य और ऐसी सोच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को दिखाती है। इस तरह की सोच बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसी संकीर्ण मानसिकता को खारिज किया जाना चाहिए, यह क्या तरीका है।

खरगे ने इसे खुद का और दलित समुदाय का अपमान बताया है और छुआछूत जैसा कृत्य करार दिया है। गुरुवार को इस मुद्दे पर राज्य सभा में काफी हंगामा हुआ और सदन के नेता जे पी नड्डा ने इस घटना की निंदा की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि ऐसी खबरें हैं कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में खरगे के संबोधन के बाद मंच को धोया गया और शुद्धिकरण के लिए हवन किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं 'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं
कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने और फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट...
गणेश पंडाल में छाया हनुमान अंश का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़
होर्मुज जलडमरूमध्य पर पुतिन-सऊदी क्राउन प्रिंस की चर्चा, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
सीबीएन ने 156.650 किलो डोडा चूरा और कार जब्त की, जानें पूरा मामला
विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य