रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत दस देशों का संशोधन में नाम

भारत समेत 10 देशों पर टैरिफ का खतरा

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत दस देशों का संशोधन में नाम
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट 2026’ पर मतदान की तैयारी है। इसके तहत रूसी तेल खरीदने वाले भारत सहित 10 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। हालांकि, यह टैरिफ तुरंत लागू नहीं होगा और विधेयक के कानून बनने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर निर्भर करेगा।

वॉशिंगटन। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े विधेयक पर मतदान की तैयारी में है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ में रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। प्रस्तावित संशोधन में भारत समेत 10 देशों को संभावित शुल्क के दायरे में रखा गया है। इनमें चीन, तुर्किए, अजरबैजान, हंगरी, स्लोवाकिया, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, कजाकिस्तान और किर्गिज रिपब्लिक भी शामिल हैं। डेमोक्रेटिक कांग्रेसमैन स्टेनी होयर ने यह संशोधन पेश किया है। 

हालांकि, भारत पर तत्काल 100 प्रतिशत शुल्क लागू नहीं होगा। विधेयक के कानून बनने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अधिकार का इस्तेमाल करने पर ही ऐसा टैरिफ लगाया जा सकेगा। अमेरिकी सीनेट ने पिछले महीने विधेयक को 86-11 मतों से पारित किया था। हाउस रूल्स कमेटी ने भी इसे आगे बढ़ा दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, दो अन्य बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी।
नेपाल में तीन घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, 4.5 और 4.2 तीव्रता से सहमे लोग
सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 
जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के बैग से मिला कारतूस, पूछताछ में बोली- बहन आर्मी में है
17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर कश्मीर से गिरफ्तार, बाइक राइडर और चरवाहे बनकर अनंतनाग में डाला डेरा
कांग्रेस का केंद्र पर हमला: UPI शुल्क अमेरिकी दबाव का परिणाम, जयराम ने कहा-अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगाने कर रहा तैयारी
व्हाट्सऐप पर बरते सावधानी! लापरवाही पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस ने बताए सुरक्षा के सात उपाय