बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने आए हैं राहुल गांधी : अरविन्द

बिहार की जनता राजग गठबंधन की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का काम करेगी

 बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने आए हैं राहुल गांधी : अरविन्द

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव आते देख कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में अपनी राजनीतिक भूमि तलाशने आए हैं

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव आते देख कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में अपनी राजनीतिक भूमि तलाशने आए हैं। अरिवंद ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विकास यात्रा और बिहार के विकास में राजग सरकार का इतिहास, नौकरी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, घर घर बिजली, पानी, सड़कें, शौचालय देखकर इंडिया गठबंधन की घबराहट एवं मानसिक स्थिति खराब हो चली है। राहुल ने स्पष्ट कहा है कि वह भारत के खिलाफ लड़ाई लड़ रहें है। राहुल को जवाब देना चाहिए कि वह भारत के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए जॉर्ज सोरोस, चीन, पाकिस्तान के अलावा किनसे मदद ले रहे हैं और क्या-क्या मदद ले रहे हैं, किस प्रकार का मदद ले रहे हैं, जबकि हिंडनबर्ग बंद हो गया है। इस पर भी उनको कुछ कहना चाहिए।

अरविन्द ने कहा कि बिहार में कोई आपदा विपदा के समय में कभी भी राहुल दिखाई नहीं दिए, क्योंकि राहुल को बिहार के लोगों की कोई चिंता नहीं है। सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनैतिक रोटी सेंकने से मतलब है। राहुल को बताना चाहिए की कांग्रेस हमेशा बिहार-यूपी के लोगों को अपमानित क्यों करते रहती है। अपने पार्टी के इस रवैए के लिए राहुल को बिहारवासियों से माफी मांगनी चाहिये। राहुल अब कोई भी दांव पेंच लगा लें, बिहार के लोग अब राहुल के झांसे में नहीं आने वाले हैं और 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों का गठबंधन की प्रचंड हार बिहार में होगी। 2025 विधानसभा चुनाव में राजग सरकार की विकासशील नीतियों के कारण, प्रगतिशील बिहार बनाने के कारण बिहार की जनता राजग गठबंधन की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का काम करेगी।

 

Read More आप के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल : सभी पार्टी छोड़ने में समझ रहे भलाई, कहा- केजरीवाल ने सभी को दिया धोखा

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल