राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ दावे पर भाजपा का पलटवार : वोट चोरी का तमाम आरोप बेबुनियाद , गौरव भाटिया ने कहा- गांधी ने जॉर्ज सोरोस से गुरु मंत्र लिया

गलत तथ्यों के आधार पर देश को गुमराह कर रहे

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ दावे पर भाजपा का पलटवार : वोट चोरी का तमाम आरोप बेबुनियाद ,  गौरव भाटिया ने कहा- गांधी ने जॉर्ज सोरोस से गुरु मंत्र लिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह गलत तथ्यों के आधार पर देश को गुमराह कर रहे हैं

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह गलत तथ्यों के आधार पर देश को गुमराह कर रहे हैं। गांधी के मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए यह बात कही है।

भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक संवाददता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीएसडीएस पर झूठ परोसने का आरोप लगाया और कहा कि गांधी ने इन गलत आंकड़ों से भ्रम फैलाने का काम किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि “पिछले कुछ दिनों से हम सभी ने देखा है कि एक तरफ संविधान, सत्य और भारत की जनता की सच्चाई की ताकत है और दूसरी तरफ अराजकता और गलत तथ्यों को फैलाने का राहुल गांधी का मॉडल... जिसमें संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाना और जब आरोप का प्रमाण मांगा जाए तो भाग जाना उनका काम है।”

उन्होंने कहा कि जो वोट चोरी का आरोप तमाम विपक्षी दल लगा रहे हैं, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब है, वीवीपैट से मिलान ठीक नहीं होता है, यह सब गांधी और विपक्ष के सिर्फ बेबुनियाद आरोप हैं। भाटिया ने कहा कि गांधी ने 03 फरवरी 2025 को कहा महाराष्ट्र में 70 लाख वोट बढ़े हैं और 09 जुलाई 2025 को बिहार में कहते हैं कि एक करोड़ वोट बढ़े हैं। आखिर आंकड़ों में इतना बड़ा बदलाव पर आखिर वह कहना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जब चुनाव आयोग शपथ पत्र देने और बात करने को कहता है तो वे ऐसा नहीं करते हैं, क्योंकि वे सिर्फ झूठ की दुकान चला रहे हैं।

भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी ने जॉर्ज सोरोस से गुरु मंत्र लिया है कि हिंदुस्तान में समाज को बांटो... तभी सत्ता मिलेगी। कांग्रेस नेता गांधी ने इसी मंत्र को अपनाया है और वो देश में झूठ पर झूठ परोस रहे हैं।

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : दिया कुमारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस राज में नहीं होती थी सुनवाई, समस्याएं और उनका समाधान एक निरंतर प्रक्रिया

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प