राहुल गांधी का सीबीएसई पर बड़ा हमला, बोले- शिक्षा को कारोबार बनाना सभी बुराईयों का आधार, कीमत बच्चों को पड़ती है चुकानी 

कारोबार बन गई शिक्षा

राहुल गांधी का सीबीएसई पर बड़ा हमला, बोले- शिक्षा को कारोबार बनाना सभी बुराईयों का आधार, कीमत बच्चों को पड़ती है चुकानी 
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई द्वारा री-इवैल्यूएशन और डिजिटल कॉपी के लिए वसूले जा रहे शुल्क की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की गलतियों की सजा छात्रों को आर्थिक रूप से भुगतनी पड़ रही है। शिक्षा को सेवा के बजाय कारोबार बनाना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर उसकी गलतियों के लिये छात्रों से शुल्क वसूली को लूट करार देते हुए कहा है कि जब शिक्षा को सेवा के बजाय कारोबार बना दिया जाता है तो उससे अनेक बुराइयां जन्म लेना शुरू कर देती हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "सीबीएसई की गलती से नंबर गलत आएं तो उसकी कीमत छात्रों को चुकानी पड़ती है। डिजिटल स्कैन कॉपी, री-टोटलिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए अलग-अलग शुल्क देना पड़ता है। अपनी ही उत्तर पुस्तिका की सही जांच कराने के लिए एक छात्र को हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया कि मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियों का बोझ छात्रों पर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि गलती सीबीएसई करती है और इसकी सज़ा बच्चे को मिलती है और सरकार इससे कमाई करती है। कांग्रेस नेता ने कहा "जब शिक्षा को सेवा नहीं बल्कि कारोबार बना दिया जाता है तो गलतियां सुधरने के बजाय व्यवस्था का हिस्सा बन जाती हैं और इसकी सबसे बड़ी कीमत बच्चों को अपने समय, आत्मविश्वास और भविष्य से चुकानी पड़ती है।" गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल प्रति, पुनर्गणना तथा पुनर्मूल्यांकन की सुविधा शुल्क पर उपलब्ध कराने को लेकर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बहस तेज हुई है, जिसे लेकर राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ?  दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ? 
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर दलित व पिछड़ा वर्ग के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया...
जयपुर परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी, सचिन पायलट ने सरकार से मांगी जवाबदेही
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ, 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की अतिरिक्त सहायता का ऐलान
‘समुद्र मंथन’ योजना पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, शक्ति सिंह गोहिल बोले- सरकारी धन ONGC को मिलना चाहिए, सरकार पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप
आबादी के बीच फिर दिखा बघेरा : कैमरे में कैद हुई तस्वीर, आमेर के नटाटा गांव में हनुमान मंदिर के पास रात में घूमता नजर आया बघेरा
तिब्बत में भूस्खलन से हाहाकार, लापता लोगों की तलाश के लिए चीन कर रहा हर संभव प्रयास: शी जिनपिंग
खरगे के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस: भाजपा के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान, वेणुगोपाल ने की जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग