मायावती के स्वास्थ्य पर फैली खबरों का खंडन, बसपा प्रमुख बोलीं- मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद पर भी उठाए सवाल

आकाश आनंद के फोन का किया जिक्र

मायावती के स्वास्थ्य पर फैली खबरों का खंडन, बसपा प्रमुख बोलीं- मैं पूरी तरह स्वस्थ, आकाश आनंद पर भी उठाए सवाल
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अस्वस्थ होने की खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद पर तंज कसते हुए कहा कि वह अभी भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहे हैं और स्वयं के विवेक का इस्तेमाल नहीं कर रहे।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने की बातें गलत तरीके से फैलाई जा रही हैं। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे हैं और अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं।

बसपा प्रमुख के मुताबिक, शनिवार को आकाश आनंद ने उनके निवास पर फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने पूछा था कि क्या बहन जी अस्वस्थ हैं। मायावती ने बताया कि उन्हें फोन पर स्पष्ट रूप से बताया गया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। मायावती ने कहा कि इसके बाद आकाश आनंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा की गई इस फोन कॉल के बारे में उन्हें नहीं बताया जाए। बसपा प्रमुख ने कहा कि इस कॉल के पीछे आकाश आनंद की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी। मायावती के इस बयान के बाद बसपा के भीतर आकाश आनंद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद